Author: chhattisgarhmail

छुरिया। संत शिरोमणि गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर ग्राम पांडेटोला में भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय सिन्हा ने की। इस अवसर पर जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री रविन्द्र वैष्णव और ग्राम पंचायत पांडेटोला के सरपंच किर्तन राम साहू भी उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर गुरु घासीदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। पूर्व जिला भाजपा महामंत्री रविंद्र वैष्णव द्वारा झंडा रोहण किया गया।…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ पुलिस के डीजीपी अरूणदेव गौतम (भापुसे) ने 18 दिसंबर 2025 को मोहला स्थित नव-निर्मित पुलिस को-ऑर्डिनेशन सेंटर भवन में रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उद्घाटन के अवसर पर अभिषेक शांडिल्य (भापुसे) पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव, श्रीमती तुलिका प्रजापति कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, वायपी सिंह पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सुश्री अंकिता शर्मा पुलिस अधीक्षक राजनंदगांव, धर्मेन्द्र छवैइ पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, लक्ष्य शर्मा पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, दिनेश पटेल वन मण्डल अधिकारी, देवचरण पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), पीतांबर सिंह पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, संतोष कुमार चौधरी द्वितीय कमांड 44वीं वाहिनी आईटीबीपी पानाबरस (मोहला) एवं जिला…

Read More

राजनांदगांव। जनपद पंचायत भवन-दुर्ग के सभा कक्ष में गत दिनों दुर्ग संभाग स्तरीय कर्मचारी सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता फैडरेशन के प्रांताध्यक्ष कमल वर्मा ने की। इस दौरान आगामी 29, 30 और 31 दिसंबर 2025 को निर्धारित तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश और निश्चितकालीन प्रदर्शन की तैयारियों का निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। सभा का मुख्य उद्देश्य राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स की 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आहूत काम बंद-कलम बंद हड़ताल को सफल बनाना था। इनमें डीए एवं लंबित डीए एरियर्स का भुगतान, चार स्तरीय समयमान वेतनमानए वेतन विसंगति और अन्य मांगें…

Read More

राजनांदगांव। स्थानीय शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं विभागीय उप समिति के संरक्षक हैरी जोसेफ के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर विभागीय उप समिति की ओर से उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्हें गुलाल से तिलक कर पुष्पहार व पुष्प-गुच्छ भेंट किया गया तथा लड्डू खिलाकर खुशी जताई गई। कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने श्री जोसेफ के संगठनात्मक और सामाजिक योगदान की सराहना की। उल्लेखनीय है कि वे पूर्व में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के कार्यवाहक…

Read More

राजनांदगांव। संत गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर सतनामी समाज द्वारा निकाली गई रैली का स्टेशन पारा वार्ड क्रमांक 12 में बौद्ध विकास मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बौद्ध विकास मंडल स्टेशन पारा वार्ड क्रमांक 12 राजनांदगांव एवं उत्तर ब्लाक के अध्यक्ष आसिफ अली की उपस्थिति में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रैली में शामिल लोगों के लिए पेय पदार्थ (लीची) का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने गुरु घासीदास जी के संदेशों को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। रैली के स्वागत के दौरान पूरे क्षेत्र में…

Read More

राजनांदगांव। राजनांदगांव की खेल परंपरा और युवाओं की ऊर्जा का प्रतीक 5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2025 की खेल गौरव यात्रा-ट्रॉफी टूर उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुई। इस आयोजन ने शहरभर में हॉकी के प्रति जोश और खेल भावना को नया आयाम दिया। ट्रॉफी यात्रा की शुरुआत सामाजिक संस्था से जुड़ी महिला समूह की सदस्यों द्वारा पारंपरिक तिलक और आरती के साथ की गई। इसके बाद छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, वरिष्ठ शिक्षाविद् नीरज बाजपेयी, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिमेष गांधी, डॉ. राघव वर्मा, सहायक संचालक खेल विभाग ए. एक्का, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी…

Read More

राजनांदगांव। महान समाज सुधारक और सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। नंदई चौक स्थित भवन में आयोजित कार्यक्रम में बाबा गुरु घासीदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा गुरु घासीदास जी के जीवन, संघर्ष और समाज को दिए गए संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा घासीदास जी ने समाज में फैली कुरीतियों, भेदभाव और असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उनके उपदेश सत्य, अहिंसा, समानता और सामाजिक समरसता पर आधारित हैं,…

Read More

राजनांदगांव। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने एस.एल.आर.एम. सेन्टर प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में आयुक्त ने घर-घर कचरा एकत्रित करने, 100% यूजर चार्ज वसूली सुनिश्चित करने और आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि स्वच्छता दीदीया प्रतिदिन डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करती हैं और सेन्टर में कचरा पृथक करती हैं। कुछ नागरिक गीला और सुखा कचरा अलग न करके एक साथ फेंक देते हैं, जिससे पृथककरण में कठिनाई होती है। उन्होंने सभी सेन्टर प्रभारियों से कहा कि कचरा पृथक…

Read More

राजनांदगांव। महापौर श्री मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक निगम स्थित महापौर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में गणेश पर्व प्रतियोगिता 2025 के परिणामों की स्वीकृति, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित मामलों पर निर्णय लिया गया। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की नियुक्ति, निगम स्वामित्व वाले व्यवसायिक परिसर के दुकानों से संबंधित अनुमोदन, बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अनुशंसात्मक प्रस्ताव पर भी सहमति दी गई। महापौर यादव ने बताया कि इस वर्ष नार कन्हैया नाला से जिला अस्पताल तक नाला निर्माण के लिए 350 लाख रुपए की स्वीकृति, 2000 सीटर…

Read More

राजनांदगांव। जिले के सहकारी क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए भाजपा नेता सचिन बघेल ने बुधवार को चौथी बार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा ने भी उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। पदभार ग्रहण के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख सहित कई जनप्रतिनिधि और बैंक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने बघेल को पुन: अध्यक्ष बनने पर गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। जानकारी के अनुसार, राज्य शासन ने आदेश जारी कर सचिन बघेल को अध्यक्ष और भरत वर्मा को उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया…

Read More