राजनांदगांव। संत गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर सतनामी समाज द्वारा निकाली गई रैली का स्टेशन पारा वार्ड क्रमांक 12 में बौद्ध विकास मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बौद्ध विकास मंडल स्टेशन पारा वार्ड क्रमांक 12 राजनांदगांव एवं उत्तर ब्लाक के अध्यक्ष आसिफ अली की उपस्थिति में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रैली में शामिल लोगों के लिए पेय पदार्थ (लीची) का वितरण किया गया।
इस अवसर पर समाज के लोगों ने गुरु घासीदास जी के संदेशों को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। रैली के स्वागत के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।
स्वागत कार्यक्रम में विशाल गढ़े, कमलेश मेश्राम, महेश रामटेके, निश्चय बुराडे, राहुल बानडेबुचे, शुभम बानडेबुचे, निर्भय गड़पाले, अब्दुल भाईजान, राहुल सिन्हा, अभिषेक, रितेश मेश्राम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा के लिए जिले की टीम रवाना
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 510 करोड़ 89 लाख 16 हजार रूपए की लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल
- बरसते पानी के बीच फूटा राजपूत समाज का गुस्सा : मानव मंदिर चौक पर फूंका गृह मंत्री का पुतला, फास्ट ट्रैक कोर्ट और बुलडोजर कार्रवाई की मांग
- रेलवे स्टेशन पर जीवनदान सेवा संस्था की रात्रिकालीन नि:शुल्क जल सेवा संपन्न, स्टेशन मास्टर का किया गया सम्मान
- घुमका के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे दीपक बैज और भूपेश बघेल
- राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू
- हल्बा समाज सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय : डॉ. रमन सिंह
