Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रेणु जोगी के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसूल आलम ने अपने साथियों के साथ रायपुर पहुंचकर रेणु जोगी को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। शमसूल आलम के साथ रायपुर युवा जिलाध्यक्ष मंसू निहाल, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष नमन पटेल, शहर अध्यक्ष बिलाल सोलिन खान तथा अकलतरा शहर अध्यक्ष अंकू पांडे उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने रेणु जोगी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान आलम ने बताया कि लंबे समय…

Read More

राजनांदगांव। आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार किसानों के हितों की लगातार अनदेखी कर रही है। तिवारी ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार को किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 1 नवंबर से ही धान खरीदी प्रारंभ करनी चाहिए, ताकि उन्हें समय पर भुगतान और आवश्यक सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावों के दौरान किसानों से बड़े-बड़े वादे किए थे, परंतु सत्ता में आने के बाद उन वादों को निभाने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।…

Read More

राजनांदगांव। शहर में साफ-सफाई के सुचारू क्रियान्वयन के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव और निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने मंगलवार को विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर सफाई का निरीक्षण किया और सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिए। सफाई निरीक्षण के दौरान महापौर ने गंज चैक, बालाजी मंदिर, हाट बाजार, उद्याचल के पास और मोहारा मेला स्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हाट बाजार में रोजाना लोगों की आवागमन और सब्जी पसरे के कारण गंदगी रहती है, जिसे नियमित रूप से साफ रखना आवश्यक है। उन्होंने सब्जी विक्रेताओं को भी सफाई रखने और कचरा उचित स्थान पर डालने की सलाह…

Read More

राजनांदगांव। जिले की नई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया और पुलिस नियंत्रण कक्ष में पत्रकारों से पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पूर्व में सक्ती और खैरागढ़ में एसपी रह चुकीं अंकिता शर्मा ने कहा कि राजनांदगांव में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना, अपराध नियंत्रण और जनता के साथ भरोसा कायम करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने साफ कहा कि संगठित अपराध, नशे का कारोबार, सट्टा और महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी अपराधी को राजनीतिक या सामाजिक संरक्षण नहीं मिलेगा। एसपी ने कहा कि थाना स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी ताकि हर शिकायत…

Read More

छुईखदान। थाना छुईखदान पुलिस ने ग्राम सुरदबरी में अवैध देशी शराब रखने वाले आरोपी बालाराम जंघेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 41 पौवा शोले देशी प्लेन शराब, कुल 7.380 बल्क लीटर की मात्रा जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 3,280 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बालाराम जंघेल (31 वर्ष) अपनी मुर्गा दुकान में अवैध शराब बेचने के लिए रखता था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना छुईखदान प्रभारी निरीक्षक शक्ति सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी और शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद…

Read More

खैरागढ़। खैरागढ़ पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश किया है। यह गैंग मुंबई के डोम्बिविली और कल्याण इलाके से ऑनलाइन फ्रॉड और गेमिंग-बेटिंग ऐप 100 बुक के जरिए देशभर में लोगों को ठग रहा था। पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 लैपटॉप, 14 मोबाइल फोन, 51 बैंक पासबुक, 51 एटीएम कार्ड, 15 चेकबुक और 25 सिम कार्ड जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह ने 100 से अधिक फर्जी बैंक खातों और सिम कार्डों…

Read More

राजनांदगांव। शहर के राज इम्पीरियल होटल में सोमवार सुबह एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अंबागढ़ चौकी निवासी शुभम देवांगन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुभम शनिवार सुबह लगभग 11 बजे होटल में आया था और कमरा नंबर 306 में ठहरा हुआ था। बताया जाता है कि शुभम पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी और वह किसी काम-धंधे में नहीं था। होटल के कमरे से नशे की गोलियां मिली हैं जिनका सेवन कर उसने जान दी है। जब सुबह कमरे का दरवाजा काफी देर…

Read More

राजनांदगांव। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने पदभार ग्रहण के तुरंत बाद सक्रियता दिखाते हुए थाना कोतवाली राजनांदगांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और शस्त्रागार का बारीकी से अवलोकन किया। एसपी अंकिता शर्मा ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि थाना परिसर को हमेशा स्वच्छ, व्यवस्थित और अनुशासित बनाए रखें ताकि थाने का वातावरण घर जैसा सुंदर और सकारात्मक महसूस हो। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने आम जनता के विश्वास का केंद्र हैं, इसलिए इनकी साफ-सफाई और कार्यप्रणाली में अनुशासन झलकना चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने में रखे…

Read More

राजनांदगांव। त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए चिखली क्षेत्र के 9 बदमाशों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 व 135 (3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र मरई के नेतृत्व में गठित टीम ने छठ पूजा और मातर मड़ई मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

Read More

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोगों को चाकू दिखाकर भयभीत करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के दिशा-निर्देशन में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। थाना प्रभारी…

Read More