राजनांदगांव। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) द्वारा राजनांदगांव जिले के लालबहादुर नगर नगर पंचायत में दो तालाबों तथा मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के लिए 2 करोड़ 4 लाख 42 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के अनुमोदन के बाद सूडा द्वारा इन कार्यों की स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग के राज्य प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत इन कार्यों के लिए राशि मंजूर की गई है।
सूडा द्वारा लालबहादुर नगर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-15 में आईटीआई तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख 85 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-15 में ही छप्पन बांधा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ छह लाख 90 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। वार्ड क्रमांक-1 में मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के लिए सूडा द्वारा 46 लाख 67 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता