राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़, तिलईरवार, महाराजपुर, कोहका का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने धान उपार्जन केन्द्रों में संधारित पंजी, प्रतिदिन की धान खरीदी का अवलोकन किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में धान तौलाई, पेयजल, छांव, बैठक व्यवस्था, बारदाने की उपलब्धता, स्टेकिंग एवं अन्य व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होना चाहिए। उन्होंने 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से किसानों के धान की खरीदी करने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने किसानों से धान उपार्जन केन्द्रों में मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आर्द्रतामापी यंत्र के माध्यम से धान में नमी की जांच करते हुए गुणवत्तायुक्त धान की खरीदी करने के लिए कहा। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में धान के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
