
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
- पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना बसंतपुर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी रज्जन यादव पिता चुग्नू राम यादव (उम्र 55 वर्ष), निवासी बांसपाईपारा, राजनांदगांव, थाना बसंतपुर को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 20 पौवा देशी प्लेन शराब एवं 12 पौवा देशी…
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में गैंदाटोला थाना पुलिस ने लापता लोगों की खोज में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में अक्टूबर माह में विशेष अभियान गुमशुदा पता तलाश पखवाड़ा चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश में तेजी दिखाते हुए हैदराबाद, नागपुर एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सर्च अभियान चलाया। परिणाम स्वरूप 7 गुमशुदा व्यक्तियों को बरामद कर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने बताया…
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब बिक्री पर नकेल कसने पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में थाना सोमनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी सोमनी उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम ने 28 अक्टूबर को ग्राम खुटेरी चौक के पास दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने मंगलू निषाद पिता स्व. कोमल निषाद, (38 वर्ष), निवासी ग्राम मनकी, थाना…
राजनांदगांव। लालबाग पुलिस ने डरा-धमकाकर कीमती मोबाइल फोन लूटने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा बरामद किया है। दोनों आरोपी पहले भी चोरी, मारपीट और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में जेल जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस वैष्णाली जैन के मार्गदर्शन में थाना लालबाग की टीम को यह सफलता मिली। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू ने बताया कि प्रार्थी शुभम कुमार साहू (20 वर्ष), निवासी-ग्राम बनभेड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 अक्टूबर…
राजनांदगांव। दीपावली पर्व के दौरान ग्राम कल्लूबंजारी में शराब पीकर वाद-विवाद करने वाले चार युवकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना छुरिया पुलिस ने लोकशांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर इन सभी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कल्लूबंजारी में दीपावली के समय कुछ व्यक्तियों के बीच आपसी विवाद हुआ था। इस घटना की शिकायत ग्रामीणों ने थाना छुरिया में की थी। उसी विवाद को लेकर 29 अक्टूबर को पुनः विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार व्यक्तियों में…
राजनांदगांव। जिला पशु चिकित्सालय की तत्परता और चिकित्सकों की कुशलता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि समय पर किया गया उपचार जीवनदायी साबित हो सकता है। अस्पताल की टीम ने प्योमेट्रा (गर्भाशय में संक्रमण) से पीड़ित छह वर्षीय मादा श्वान का सफल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, श्वान को पिछले तीन माह से प्राइवेट पार्ट से मवाद (पस) का डिस्चार्ज हो रहा था। निजी उपचार के बावजूद भी कोई सुधार नहीं हुआ। ऐसे में जब संक्रमण बढ़ने लगाए तो पेट मालिक की सहमति से जिला पशु चिकित्सालय की टीम ने तत्काल ओवरीओहिस्टेरेक्टॉमी सर्जरी का…
राजनांदगांव पुलिस की विजिबल पुलिसिंग : रात में दल-बल के साथ शहर में गश्त, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर राजनांदगांव पुलिस ने विजिबल पुलिसिंग के तहत् 28-29 अक्टूबर 2025 की रात दल-बल के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त कर असामाजिक तत्वों और गुण्डा-बदमाशों पर कड़ी नजर रखी। इस दौरान शराब कोचियों, नशेडियों और स्थाई-गिरफ्तारी वारंटियों की भी जांच की गई। एसपी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक एम्ब्रोस कुजुर और चार राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में चार टीम बनाकर लगभग 100 जवानों ने लखोली, सोलहखोली, गौरीनगर, चिखली, शंकरपुर, रामनगर सहित शहर…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस और सायबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की मोटर सायकल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देश पर की गई। घटना के अनुसार, प्रार्थी ने 26 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नेवी ब्लू रंग की इलेक्ट्रानिक टू-व्हीलर स्कूटी (क्रमांक सीजी 08-एएक्स 6708) सुबह लगभग 7.30 बजे शीतला मंदिर के पास खड़ी थी। जब वह लौटकर आया तो स्कूटी गायब थी। इस पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 516/2025,…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर क्षेत्र में पुलिस ने शराब कोचियो के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने कमलेश नेताम पिता स्व. रतन लाल नेताम, निवासी ढीमरपारा, राजनांदगांव को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी प्लेन शराब (कीमत 3,200 रुपये) और 220 रुपये की बिक्री रकम जप्त की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज…
राजनांदगांव। 28 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक और यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए शहर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने महावीर चौक, जय स्तंभ चौक, मानव मंदिर, आजाद चौक, फौव्वारा चौक, गुड़ाखू लाईन, गंज चौक और तिरंगा चौक सहित प्रमुख मार्गों का दौरा किया। यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और दुकानदारों को जरूरी निर्देश दिए। उन्हें माल लोडिंग और अनलोडिंग के लिए निर्धारित समय सीमा का पालन करने, वाहनों…