Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग ने जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन करने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। खनिज अधिकारियों ने ठेलकाडीह, सोमनी, धीरी, डुमरडीहकला, चारभाठा और घुमका सहित अन्य क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुर्ग निवासी गजेन्द्र चौहान के स्वामित्व वाली हाईवा (सीजी 07 बीवी 5232) से रेत और राजनांदगांव निवासी पदम चोपड़ा के स्वामित्व वाली हाईवा (सीजी 08 एके 1989) से चूना पत्थर का अवैध परिवहन पकड़ा गया। दोनों वाहनों को थाना सोमनी और थाना ठेलकाडीह को सुपुर्द कर दिया गया। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास…

Read More

राजनांदगांव। विश्व क्षय दिवस पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि महापौर श्री मधुसूदन यादव ने टीबी उन्मूलन में सहयोग का आह्वान करते हुए निक्षय मित्र बनकर मरीजों की मदद करने और टीबी मुक्त राजनांदगांव बनाने की अपील की। उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान (100 दिवसीय अभियान) के द्वितीय चरण का शुभारंभ प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और टीबी मरीजों को पोषण आहार वितरित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी…

Read More

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विकासखंड में जिला स्तरीय विनोबा कार्यक्रम के तहत पोस्ट ऑफ द मंथ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीनिवास मिश्रा, सहायक शिक्षा अधिकारी गोपी वर्मा एवं बिरेन्द्र कौर गर्चा उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रीति बाला लाटिया, करण माधवानी, वर्षा अग्रवाल, पूनम रानी खुटे, तिकिर्ति चंद्रवंशी, कमलेश्वरी वर्मा, धनुष राम कंवर, संगीता देवांगन और सुमिता शर्मा को लाइब्रेरी बैग देकर सम्मानित किया गया। जिला प्रभारी विनोबा एप श्री नरेन्द्र साहू ने बताया कि ओपन लिंक फाउंडेशन द्वारा संचालित इस पहल के माध्यम से शिक्षक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और नवाचार आधारित…

Read More

राजनांदगांव: कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनदर्शन में प्राप्त हर आवेदन का त्वरित और प्राथमिकता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिक उम्मीद के साथ जनदर्शन में अपनी समस्याएँ लेकर आते हैं, इसलिए उनकी शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निवारण आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में अतिक्रमण हटाने, सीमांकन,…

Read More

डोंगरगढ़। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में डोंगरगढ़ पुलिस ने क्षेत्र में हो रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सतत अभियान तेज कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार गश्त, पेट्रोलिंग और निगरानी कर रही है। इसी क्रम में 24 मार्च 2026 को ग्राम कुर्रूभाट मेन रोड और होटल शुभारंभ लॉज डोंगरगढ़ में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक यात्रियों के साथ विवाद, हल्ला-गुल्ला और मारपीट की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं। पुलिस ने…

Read More

राजनांदगांव। अवैध कालोनाइजरों एवं व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स संचालकों को लाभ पहुंचाने के लिए राजस्व अभिलेखों में कथित छेड़छाड़ कर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए जाने के विरोध में जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्व में नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय का घेराव किया। जितेंद्र मुदलियार ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र के तहत पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। नंदई चौक से रानीतराई तक नगर तथा ग्राम निवेश द्वारा 30 मीटर चौड़ाई की सड़क को 45 मीटर दर्शाया जा रहा है, जिससे इस क्षेत्र में व्यापारियों, निवासरत परिवारों को दिक्कत आएगी। भविष्य में कई…

Read More

राजनांदगांव। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सिंगपुर के आश्रित ग्राम मोहबा में विकास कार्यों की नई शुरुआत की गई। जिला पंचायत विकास निधि एवं जनपद विकास निधि से स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। राजनांदगांव जिले के ग्राम पंचायत सिंगपुर अंतर्गत आश्रित ग्राम मोहबा में चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर विकास कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण, जैत खाम निर्माण एवं हाई मास्क लाइट स्थापना जैसे महत्वपूर्ण…

Read More

राजनांदगांव। गर्मी की वजह से पानी की समस्या से परेशान स्टेशनपारा वार्ड नंबर 11 के निवासियों को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। वार्डवासियों और राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, वार्ड पार्षद छोटेलाल रामटेके ने पार्षद निधि से वार्ड में सबमर्सिबल पंप और पानी टंकी लगवाया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता आसिफ अली भी उपस्थित रहे। पंप और टंकी के उद्घाटन के दौरान स्टेशनपारा वार्ड की महिलाओं सहित अन्य वार्डवासी भी मौजूद थे। वार्डवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए बताया कि गर्मी के दिनों में पानी की दिक्कत काफी हद तक कम होगी और अब…

Read More

राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में सांई सेंटर व हॉकी इंडियाए के द्वारा संचालित व छत्तीसगढ़ हॉकी के द्वारा आयोजित अस्मिता हॉकी वेस्ट जोन लीग 2025-26 के फायनल मुकाबले में मध्यप्रदेश ने मेजबान छत्तीसगढ़ को 5-1 गोल से पराजित करते हुए स्वर्ण पदक के साथ विजेता होने का गौरव हासिल किया। मेजबान छत्तीसगढ़ रजत पदक के साथ उपविजेता व तीसरे स्थान पर हॉकी महाराष्ट्र ने कॉस्य पदक जीता। प्रतियोगिता का समापन व पुरूस्कार वितरण समारोह सुश्री भारती गौते (वरिष्ठ शिक्षाविद् तथा प्रिंसिपल, एनपीएस, पेंड्री) के मुख्य आथित्य, श्रीमती अमृता मोहन सिन्हा पार्षद, श्रीमती रेखा पदम विक्रम अवॉर्डी, अंतर्राष्ट्रीय व्हालीबाल…

Read More

राजनांदगांव। जिले में कानून और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस चौकी सुरगी ने रविवार को असामाजिक तत्व के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को ग्राम उसरीबोड़ की एक महिला से सूचना मिली कि उसका पति थान सिंह साहू नशे की हालत में घर में विवाद करता है, मारपीट करता है और परिवार को कमरे में बंद कर देता है। इसके अलावा वह पत्नी के जेवरात और नगदी भी नहीं दे रहा था। मौके पर…

Read More