
- अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 17-0 से पराजित किया
- 91 मनोकामना ज्योत से जगमगाया शक्तिधाम महाकाली मंदिर, नवरात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब
- ईद-उल-फितर भाईचारे और सोहार्द का पैगाम : हाजी रईस अहमद शकील
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। जिला प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में डोंगरगांव तहसील के ग्राम अर्जुनी में महतारी सदन हेतु चिन्हित शासकीय भूमि पर नेमुक निषाद द्वारा अतिक्रमण कर मकान बनाया गया था, जिसे नोटिस देने के पश्चात भी नहीं हटाया गया। जिस पर राजस्व विभाग द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से पंचायती राज धारा 56 के तहत शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान तहसीलदार डोंगरगांव सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थत थे।
राजनांदगांव। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 का कार्य किया जा रहा है। राजनांदगांव जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण वर्ष 2025 की मतदाता सूची के आधार पर सभी मतदाताओं को गणना पत्रक का वितरण बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर किया जा रहा है। यह गणना पत्रक सभी मतदाताओं को भरना अनिवार्य है। जिला निर्वाचन कार्यालय राजनांदगांव में मतदाता हेल्पलाइन 1950 एवं हेल्पडेस्क की सहायता से मतदाताओं को 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने की सुविधा दी जा रही है। नगरीय क्षेत्र में शिविर का आयोजन कर…
राजनांदगांव। जिले के पोषण पुनर्वास केन्द्रों में गंभीर कुपोषण से ग्रस्त बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए विशेष तौर पर कार्य किया जा रहा है। पोषण पुर्नवास केन्द्र में किए जा रहे कार्यों के कारगर परिणाम प्राप्त हो रहे है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने जिले में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र के संबंध में स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि पोषण पुनर्वास केन्द्र कार्यक्रम शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। कार्यक्रम का उद्देश्य कुपोषण मुक्त समाज का निर्माण करना तथा जिले में कुपोषण की दर को…
राजनांदगांव। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में शासन की धान खरीदी का यह महोत्सव किसानों के चेहरों पर मुस्कान लेकर आया है। उम्मीद संजोए मेहनतकश किसान नए उत्साह और जज्बे के साथ धान खरीदी केंद्रों में अपना धान बिक्री के लिए पहुंच रहे हैं। यह समय है जब खुशियों की गुल्लक से किसानों को सौगात मिलेगी। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल रहा है और उनके खातों में राशि प्राप्त हो रही है। खेत-खलिहानों से अपने धान को संग्रहित कर किसान धान उपार्जन केन्द्र पहंुच रहे हैं। ग्राम बुचीभरदा के किसान गेंदलाल चंद्राकर धान उपार्जन केन्द्र सुरगी धान बिक्री…
छुरिया। थाना गैंदाटोला पुलिस द्वारा आयोजित होशियार रहें सियान अभियान के तहत एक व्यापक जनजागरूकता बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में किया गया। बैठक में जिले के 52 गांवों के सरपंच, पंच, कोटवार और अन्य प्रमुख लोग शामिल हुए और जनजागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। थाना प्रभारी कौशलेश देवांगन ने बैठक में बताया कि सरकारी धान खरीद केंद्रों में केवल टोकन के आधार पर ही धान पहुँचाएं…
खैरागढ़। प्रभारी सचिव श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने मंगलवार को जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अमलीपारा, घनेली, मदराकुही, सलौनी, रेंगाकठेरा, जालबांधा, जोरातराई, पवनतरा, अतरिया, चंदैनी और मंडला सहित कई केंद्रों का दौरा कर मतदाता सूची अद्यतन की वास्तविक स्थिति जाँची। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने बीएलओ को निर्देश दिए कि घर-घर जाकर गणना पत्रक के माध्यम से मतदाता सत्यापन कार्य पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रहे और मृत, स्थानांतरित…
राजनांदगांव। एफआईएच जूनियर मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी का छत्तीसगढ़ आगमन हुआ। राजधानी रायपुर एयरपोर्ट पर ट्रॉफी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद ट्रॉफी को औपचारिक रूप से विधानसभा ले जाया गया, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों इसका अनावरण किया गया। कार्यक्रम में केंद्र और राज्य के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी रही। विधानसभा में आयोजित ट्रॉफी अनावरण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंहए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, राज्य के खेलमंत्री अरुण साव तथा छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्रॉफी टूर के इस पड़ाव पर छत्तीसगढ़ हॉकी…
डोंगरगढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित आदर्श युवा ग्रामसभा में छात्रों ने ग्राम शासन की भूमिकाएं निभाकर पंचायत प्रणाली का व्यवहारिक अनुभव हासिल किया। ग्रामसभा का संचालन छात्रा ईशा जनबंधु ने किया। पूरे कार्यक्रम में छात्रों का उत्साह और जिम्मेदारी स्पष्ट नजर आई। ग्रामसभा में छात्रों को पंचायत की विभिन्न भूमिकाएँ सौंपी गईं, जिसमें सरपंच-संदीप कंवर, सचिव-दिव्यांशी देवांगन, पंच-अपराजित शिव, तोड़ेलाल, सोनल, मानसी, माधुरी, यशश्री, प्रधानाचार्य-विजय वर्मा, कृषि विस्तार अधिकारी-हिमांशु वैष्णव, बैंक मैनेजर-समीर नेताम, थानेदार-मोनेश, एसडीओ (बिजली)- आकृति वैष्णव, डॉक्टर-दीपिका साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-आस्था वर्मा, ग्रामसभा सदस्य के रूप में सोनिया वर्मा, एकता, विधि बंजारे, दीप्ति, लाजिमा, भाविका, तेजस्वी, रेशमलाल, शौर्य…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोयम्बटूर (तमिलनाडु) से जिले के 1,03,203 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के रूप में 20 करोड़ 64 लाख रूपए का भुगतान आधार-बेस्ट प्रणाली के माध्यम से किया। इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने किसानों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेकर उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव और समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत ने भी किसानों को आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए खेती करने के लिए प्रोत्साहित…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक लेते हुए धान की अवैध बिक्री करने वाले कोचियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी शासन का महत्वपूर्ण कार्य है और इसके लिए कृषि, खाद्य, सहकारिता, मार्कफेड एवं अन्य विभाग समन्वित रूप से काम करेंगे। कलेक्टर ने अन्य राज्यों से लगे सीमावर्ती चेकपोस्ट पर धान के अवैध परिवहन को रोकने और सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को समय पर पूरा करने और शराब की अवैध बिक्री पर कार्रवाई करने का भी निर्देश उन्होंने दिया। साथ ही…