डोंगरगढ़। 8 साल से फरार चल रहे आरोपी मानसिंग देवांगन (50) को पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय डोंगरगढ़ में पेश किया और जेल भेज दिया। आरोपी अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज को असली बताकर जमीन की रजिस्ट्री कर अवैध लाभ कमाने में लिप्त था।
मामले की जानकारी के अनुसार, 10 मई 2017 को प्रार्थी देवेन्द्र जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी बीबी सिंग, अरुण कुमार, गौतम साखरे, ढेलू राम, हरजिंदर सिंह भाटिया और तत्कालीन पटवारी अवध राम सोनी ने ग्राम कारूटोला की कई जमीनों को प्रार्थी की जानकारी के बिना कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री कर अन्य को बेचकर अवैध लाभ अर्जित किया।
तलाश के दौरान आरोपी अरुण कुमार साहू का पता नहीं चल सका। दस्तावेजों में चस्पा फोटो की जांच पर पता चला कि फोटो मानसिंग देवांगन की ही है। विवादग्रस्त अंगूठा निशान का परीक्षण अंगुल चिन्ह शाखा, पुलिस मुख्यालय नया रायपुर द्वारा कराया गया, जिसमें आरोपी की पहचान हुई।
पुलिस ने आरोपी को 24 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बागनदी निरीक्षक ढालसिंह साहू, सउनि भागवत प्रसाद धुर्वे, आर. टाकेश्वर पटेल, श्रीकांत धृतलहरे और भूपेन्द्र तुमरे की भूमिका सराहनीय रही।
पुलिस ने बताया कि सतर्कता और गहन जांच के चलते ही 8 साल से फरार आरोपी को पकड़ना संभव हो पाया।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
- डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
- मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
- जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
- बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
- हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
