राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 अक्टूबर को स्टेट स्कूल मैदान में आयोजित संगीत संध्या कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी कड़ी में कलेक्टर जितेन्द्र यादव एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कार्यक्रम की तैयारी एवं व्यवस्थाओं जायजा लिया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में पार्किंग एवं बैठक व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वीवीआईपी एन्ट्री एवं अन्य नागरिकों की एन्ट्री के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने फायर बिग्रेड, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारी की जानकारी ली। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम गौतम पाटिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
