राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने सड़क दुर्घटना से सुरक्षा के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थान जहां दुर्घटना हुई है तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन करते हुए वहां सुधार एवं मरम्मत कार्य करना है। सड़क दुर्घटना से मृत्यु दर में कमी लाने के लिए विशेष तौर पर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नागरिकों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करें। वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं लगाने वाले नागरिकों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ज्यादा से ज्यादा कार्रवाई करें। कलेक्टर ने शहर की सड़कों से घुमंतु पशुओं को हटाने के लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को मवेशियों को अन्य सुरक्षित स्थानों पर ले जाने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मवेशी मालिकों से जुर्माना वसूल करें। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी आनंद शर्मा ने सड़क सुरक्षा के लिए किये जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, डीएसपी सुश्री तनुप्रिया ठाकुर, कार्यपालन अभियंता श्री चौरसिया, टीआई ट्रैफिक नवरतन कश्यप, नेशनल हाईवे से मोहित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
- डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
- मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
- जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
- बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
- हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
