राजनांदगांव। शहर के विकास की श्रृंखला में महापौर मधुसूदन यादव ने वार्ड क्रमांक 15 के बल्देवबाग एवं वार्ड क्रमांक 19 के वर्धमान नगर में कुल 42.44 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और बड़ी संख्या में वार्डवासियों की उपस्थिति रही।
महापौर श्री यादव ने बताया कि नगर के विभिन्न वार्डों में अधोसंरचना विकास के लिए विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे की निधि एवं अनुशंसा सहित शासन की विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत राशि से कार्य कराए जा रहे हैं।
वार्ड 15 बल्देवबाग में 5 लाख रुपये की लागत से सड़क एवं नाली निर्माण, 3 लाख रुपये की विधायक निधि से मोती तालाब के पास सामुदायिक भवन, प्रभारी मंत्री की स्वीकृति से 5 लाख की लागत से गणेश मंदिर से तहसील कार्यालय तक सीसी रोड तथा 3.44 लाख रुपये से मखियार समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
इसी क्रम में वार्ड 19 वर्धमान नगर में 6.75 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक, 5 लाख से शिव मंदिर के पास सामुदायिक भवन, 6 लाख से शक्ति नगर में इंटरलॉकिंग पाथवे, 5.20 लाख से पूनम कॉलोनी में सड़क निर्माण तथा 3 लाख रुपये की विधायक निधि से पूनम कॉलोनी शिव मंदिर के पास शेड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ।
बल्देवबाग में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रमोद झंझाड़े, सुनील बाजपेयी, रामराज यादव, प्रदीप ओवथनकर, अनिल चौहान, उषा गुप्ता, चंद्रिका यादव, रोहित यादव एवं धनंजय यादव उपस्थित रहे। वहीं वर्धमान नगर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष रामजी भारती, पूर्व नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, महापौर परिषद सदस्य राजेश जैन रानू, शैकी बग्गा, पार्षद रेखा पारख, पार्षद जैनम बैद, अभय पारख एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
महापौर श्री यादव ने कहा कि सभी वार्डों में पार्षदों की मांग एवं प्राथमिकता के अनुसार योजनाएं तैयार कर विकास कार्य कराए जा रहे हैंए जिनका असर आने वाले समय में धरातल पर स्पष्ट दिखाई देगा। कार्यक्रम में उप अभियंता तिलक राज ध्रुव समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
- डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
- मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
- जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
- बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
- हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
