राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस द्वारा 3 से 10 अक्टूबर 2025 तक जिलेभर में जनजागरूकता और सेवा से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अभियान के अंतर्गत सायबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों तथा नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने हेतु जिले के 40 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर 5790 लोगों को जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान ऑनलाइन ठगी, फंेक कॉल, फिशिंग लिंक, लोन ऐप, एपीके फाइल और सोशल मीडिया ठगी के माध्यमों से होने वाले सायबर अपराधों की विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी कि वे किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से मित्रता करने से बचने और टू-स्टेप वेरिफिकेशन अपनाने की भी अपील की गई। किसी भी ऑनलाइन ठगी की स्थिति में सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने में तुरंत सूचना देने के लिए कहा गया।
अभियान के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और महिलाओं पर होने वाले अपराधों के प्रति भी लोगों को सजग किया गया। महिलाओं को उनके अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
यातायात सुरक्षा के तहत हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना और वाहन चलाते समय मोबाइल के उपयोग से बचाव के संबंध में नागरिकों को जानकारी दी गई।
रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत रक्षिति केंद्र राजनांदगांव में आयोजित रक्तदान शिविर में 13 पुलिस जवानों ने रक्तदान किया।
इसके साथ ही जिले में निवासरत 33 शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से संपर्क कर उनका कुशलक्षेम जाना गया और उन्हें श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
शहीद पुलिसकर्मियों के स्मरण में उनके अध्ययनकालीन स्कूल-कॉलेजों में जाकर पुष्पांजलि अर्पित की गई और शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के साथ मिलकर उनकी शहादत को नमन किया गया।
यह समस्त आयोजन पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुए।
राजनांदगांव पुलिस द्वारा इस जन-जागरूकता एवं सेवा मूलक आयोजन को आमजन ने सराहनीय पहल बताया है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
- डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
- मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
- जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
- बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
- हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
