डोंगरगढ़। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र चंद्रगिरि, डोंगरगढ़ में संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर महाराज जी एवं आचार्य 108 समयसागर महाराज जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन पूज्य आर्यिका रत्न 105 आदर्शमति माता जी ससंघ के सान्निध्य में भव्य रूप से संपन्न हुआ। सुबह भगवान का अभिषेक, पूजन, आरती एवं विद्यासागर विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हुई।
आर्यिका माता जी ने अपने संबोधन में कहा अब समाज को सलाह नहीं, सहयोग की आवश्यकता है। जब कार्य प्रारंभ हो जाए, तब सलाह नहीं, सीधा सहयोग आगे ले जाता है।
डोंगरगढ़ के प्रसिद्ध संगीतकार मयूर बिंदल, मयंक बिंदल एवं श्रीमती सोनल जैन द्वारा प्रस्तुत भजनों ने सभी श्रद्धालुओं को गुरु भक्ति में सराबोर कर दिया। पूरे आयोजन स्थल पर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
चंद्रगिरि ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम में विशेष योगदान देने वाले श्रद्धालुओं को सम्मानित किया गया। धार्मिक विधान व पूजन में श्रीमती प्रभा जैन (डोंगरगढ़), आहार दान हेतु श्रीमती आशा जैन, संगीत भजन हेतु श्रीमती सोनल जैन, मयंक व मयूर बिंदल, निर्माण सहयोग हेतु सुधीर जैन (छुईखदान) और राजकुमार जैन (वैशालीनगर, भिलाई) का सम्मान किया गया।
जैन समाज डोंगरगढ़ के अध्यक्ष अनिल जैन, कोषाध्यक्ष वी. जयकुमार जैन, सचिव सुरेशचंद जैन सहित सभी ट्रस्टियों ने चंद्रगिरि तीर्थ निर्माण में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले ट्रस्ट अध्यक्ष सेठ सिंघई किशोर जैन का अभिनंदन किया और उनके समर्पण की सराहना की। सभा का संचालन यतीश जैन ने किया।
कार्यक्रम में सप्रेम जैन, सोपान जैन, अमित जैन, दीपेश जैन, समाज के उपाध्यक्ष निशांत जैन (सोनू), कैलाश सोनवानी, दिगंबर जैन महिला मंडल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
- डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
- मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
- जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
- बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
- हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
