Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
    • प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
    • सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
    • डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
    • मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
    • जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
    • बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
    • हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » अवतरण दिवस पर गूंजे जयकारे, 21000 लड्डूओं से हुआ जनसेवा का महा उत्सव
    छत्तीसगढ़

    अवतरण दिवस पर गूंजे जयकारे, 21000 लड्डूओं से हुआ जनसेवा का महा उत्सव

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शरद पूर्णिमा का पावन दिन… और अवसर था अहिंसा के दूत, समाधि सम्राट, दिगंबर जैन आचार्य 108 श्री विद्यासागर महाराज एवं नव आचार्य 108 श्री समयसागर महाराज के अवतरण दिवस का। पूरे शहर में इस पावन दिन को जैन समाज ने हर्षोल्लास, भक्ति और सेवा के भाव से मनाया।
    सवेरे 7.30 बजे से ही कार्यक्रमों की श्रृंखला आरंभ हो गई। आचार्यश्री की विशेष पूजा के साथ आचार्य छत्तीसी विधान का आयोजन हुआ, जो कि परम पूज्य 105 सुशांत मति माताजी एवं 105 तथामति माताजी के सान्निध्य में मंत्रोच्चार एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।
    इस मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष अशोक झंझरी सहित समाज के गणमान्य श्रेष्ठी जनों ने आदिनाथ भगवान का अभिषेक एवं सौधर्म इंद्र बनकर पूजन किया। वहीं, माताजी के बुखार बिंद से भगवान की शांति धारा समस्त जीवों के कल्याण हेतु की गई।
    अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में दोपहर 2 बजे से शहर के प्रसिद्ध अहिंसा प्रवेश द्वार (गंज लाइन) के सामने विशेष आयोजन किया गया, जहां दिगंबर जैन समाज एवं चातुर्मास समिति द्वारा 21000 लड्डुओं का वितरण किया गया।
    गुरुभक्तों, मोहल्ले के वरिष्ठजनों और जैन समाज के सदस्यों ने इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया। शहर के कई गणमान्य नागरिक एवं अहिंसा प्रेमी बंधु भी उपस्थित रहे और वितरण का पुण्य लाभ लिया।
    इसी क्रम में जैन आदर्श महिला मंडल द्वारा मूकबधिर बच्चों को मिठाई व अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण कर करुणा और दया का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
    संध्या 7 बजे दिगंबर जैन मंदिर परिसर में संगीतमय महाआरती का आयोजन किया गया। भक्ति रस में डूबी इस आरती में समाज के सैकड़ों श्रद्धालु एकत्र हुए और जयकारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया।
    इस भव्य आयोजन में प्रमुख रूप से समाज के वरिष्ठजनों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिनमें डीसी जैन, अखिलेश जैन, पार्षद रानू जैन, रविकांत जैन, पंकज जैन, रिंकू झंझरी, निखिल द्विवेदी, राधावल्लभ राठी, शरद जैन, अनिल जैन, ललित जैन, रचित जैन, राजेश जैन खन्ना, सुधीर मीनू, रवि जैन, धर्मेश जैन, मनोज जैन, शिरीष जैन, आलोक जैन लल्ली, कमलेश जैन, सीमा जैन, प्रियंका जैन, राजीव जैन, मुकेश जैन, नरेश नाहटा, अंशुल जैन, जितेन्द्र जैन, वंदना जैन, मीना जैन, दर्शना जैन, कल्पना जैन, सुषमा जैन, अनीता जैन, माया जैन, श्रद्धा जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    जैन समाज द्वारा मनाया गया यह अवतरण महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि संघबद्धता, सेवा भाव और आध्यात्मिक एकता का सशक्त उदाहरण बना। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया और जनकल्याण के संकल्पों के साथ यह दिन स्मरणीय बन गया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026

    डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित

    May 2, 2026

    मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार

    May 2, 2026

    जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई

    May 2, 2026
    Top Posts

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202622 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202615 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20265 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20265 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.