राजनांदगांव। सृष्टि कॉलोनी में रविवार की शाम 7 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलोनी के विकास एवं अतिक्रमण जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में लगभग 60 से 70 लोगों की उपस्थिति रही, जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे।
बैठक में सर्वसम्मति से अमित बजाज को पुरुष वर्ग का अध्यक्ष एवं अलका वासनिक को महिला वर्ग का अध्यक्ष चुना गया। कॉलोनीवासियों ने दोनों को बधाई देते हुए उनसे कॉलोनी के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद डुरेंद्र साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कॉलोनी में हो रहे अतिक्रमण पर चर्चा करते हुए कहा कि मुख्य मार्ग पर बनाई गई बाऊंड्रीवॉल और पेड़ लगाकर किए गए कब्जों को जल्द ही हटाया जाएगा। साथ ही पार्षद ने बताया कि जिन लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है, उन्हें नोटिस प्राप्त हो चुकी है और निगम द्वारा शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा पार्षद ने साफ-सफाई, सड़क लाइट व्यवस्था एवं गौ माता से संबंधित समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें कॉलोनीवासियों ने पार्षद एवं नई समिति के साथ मिलकर सृष्टि कॉलोनी को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने का संकल्प लिया।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
