राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे रजत जयंती महोत्सव के तहत जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यातायात पुलिस राजनांदगांव द्वारा सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।
एसपी मोहित गर्ग के निर्देशन और एएसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान की निगरानी यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप ने की। अभियान के तहत आम लोगों को पाम्पलेट, स्टीकर, पोस्टर, फ्लैक्स बैनर, पॉकेट फोल्डर आदि के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, ऑटो व अन्य वाहनों पर स्टेपनी ब्रांडिंग कर संदेशों को जन.जन तक पहुंचाया गया।
जागरूकता अभियान के तहत बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल, बसंतपुर में आयोजित जूनियर रेडक्रॉस काउंसलर प्रशिक्षण शिविर में लगभग 200 शिक्षकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिक्षकों के माध्यम से स्कूली बच्चों तक भी यह संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचेगा।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
- डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
- मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
- जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
- बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
- हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
