Close Menu
    What's Hot

    आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश

    March 18, 2026

    महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण

    March 18, 2026

    स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
    • महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
    • स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
    • नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
    • लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
    • कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
    • खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
    • जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » स्थानांतरण नीति 2025 की उड़ रही धज्जियां : पशुपालन विभाग में मनमानी और सांठगांठ का खेल जारी
    छत्तीसगढ़

    स्थानांतरण नीति 2025 की उड़ रही धज्जियां : पशुपालन विभाग में मनमानी और सांठगांठ का खेल जारी

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। राज्य शासन द्वारा पारित स्थानांतरण नीति 2025 एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा स्पष्ट निर्देशों के बावजूद पशुधन विकास विभाग में संलग्नीकरण का खेल खुलेआम जारी है। विभागीय उपसंचालक की मिलीभगत से चहेतों को न केवल मनमानी पोस्टिंग दी जा रही है, बल्कि इसके एवज में प्रतिमाह राशि लिए जाने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं।
    स्थानांतरण नीति के बिंदु क्रमांक 3.16 में स्पष्ट उल्लेख है कि स्थानांतरण आदेश जारी होने के 15 दिवस के भीतर संबंधित अधिकारी को एकतरफा कार्यमुक्त कर देना है, अन्यथा कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बिंदु क्रमांक 3.17 के अनुसार 5 जून 2025 से समस्त संलग्नीकरण स्वतः समाप्त माने जाएंगे। बावजूद इसके, पशुपालन विभाग में नियमों को दरकिनार कर पुराने ढर्रे पर ही कार्य जारी है।
    पशु चिकित्सा अधिकारी संघ राजनांदगांव द्वारा जिला प्रशासन को सौंपे गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि विभाग में भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। संघ के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग के डॉ. सत्यजीत मेश्राम, डॉ. विकास मेश्राम व डॉ. संदीप इंदुलकर को स्थानांतरण आदेश के तुरंत बाद एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया गया। जबकि उसी आदेश में शामिल डॉ. फनेश्वर कुमार साहू, डॉ. प्रेम कुमार देवांगन और डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी अब तक अपने पुराने पदस्थापना स्थल पर कार्यरत हैं और नियमित वेतन भी उठा रहे हैं। यह सीधे तौर पर शासन की स्थानांतरण नीति का उल्लंघन है।
    संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. तरुण रामटेके ने बताया कि विभाग में मनमानी संलग्नीकरण के कारण फील्ड स्तर पर कार्यरत पशु चिकित्सकों पर अतिरिक्त कार्यभार पड़ रहा है, जबकि जिला कार्यालय में पर्याप्त चिकित्सक मौजूद हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिवस के भीतर सभी नियम विरुद्ध संलग्नीकरण समाप्त नहीं किए गए और संबंधित अधिकारियों को रिलीव नहीं किया गया, तो संघ एवं अजाक्स द्वारा विभागीय कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
    यह पूरी स्थिति दर्शाती है कि कुछ अधिकारी स्थानांतरण नीति की आड़ में अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने में लगे हैं। हैरानी की बात यह है कि शासन के उच्चाधिकारी या तो इस पूरे मामले से अनजान हैं या जानबूझकर आंखें मूंदे हुए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शासन इस खुलेआम हो रहे नियम उल्लंघन पर क्या सख्त कदम उठाता है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश

    March 18, 2026

    महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण

    March 18, 2026

    स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया

    March 18, 2026

    नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील

    March 18, 2026

    लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया

    March 18, 2026

    कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश

    March 18, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    हिंदू नव वर्ष पर राजनांदगांव में भव्य मोटरसाइकिल रैली

    March 17, 20264 Views

    राजनांदगाव के ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन से हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल

    March 15, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.