राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे उन आरोपों को सिरे से खारिज किया है, जिनमें महतारी एक्सप्रेस जैसी गर्भवती महिलाओं की सेवा हेतु समर्पित योजना को शराब तस्करी से जोड़कर बदनाम करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।
उन्होंने स्पष्ट कहा है कि महतारी एक्सप्रेस महिलाओं और मातृत्व सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजना है, जिसका दुरुपयोग कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यदि कहीं किसी स्तर पर लापरवाही या दुरुपयोग की घटना सामने आई है तो दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी, लेकिन इसे भाजपा सरकार की नीति या नीयत से जोड़ना सरासर झूठ और जनता को गुमराह करने की राजनीति है।
कांग्रेस बताएं कि क्या उनके शासनकाल में एंबुलेंस और शासकीय संसाधनों का दुरुपयोग नहीं होता था?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए जनता की योजनाओं को लूटने का काम किया और अब जब भाजपा सरकार पारदर्शी ढंग से योजनाओं को आम जनता तक पहुँचा रही है, तो कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने और बदनाम करने का असफल प्रयास कर रही है। विशेषकर राजनांदगांव की हर घटना को तोड़-मरोड़कर विधानसभा अध्यक्ष जैसे गरिमामय पद को विवादों में घसीटना कांग्रेस की हताशा और ओछी मानसिकता को दर्शाता है। जनता जानती है कि कांग्रेस के नेताओं की असली चिंता जनता नहींए बल्कि अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाना है। भाजपा सरकार किसी भी दोषी को बख्शने वाली नहीं है, लेकिन अफवाह फैलाने वाले कांग्रेस नेताओं को भी जनता कभी माफ नहीं करेगी। सरकार ने इस विषय पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही चालू कर दी है, दोषियों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जायेगा।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
