Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
    • प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
    • सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
    • डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
    • मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
    • जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
    • बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
    • हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » कमला कॉलेज में महिला स्वास्थ्य पर जागरूकता संगोष्ठी एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
    छत्तीसगढ़

    कमला कॉलेज में महिला स्वास्थ्य पर जागरूकता संगोष्ठी एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में शुक्रवार को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम का विषय “Eat Right, Sleep Right, Have a Healthy Lifestyle” रहा। आयोजन यूथ रेड क्रॉस, एन.एस.एस. एवं एन.सी.सी. के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

    मुख्य वक्ताओं ने दी उपयोगी जानकारी

    संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. एन.आर. नवरत्न (मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी) ने राज्य व केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. प्रकाश खुटे (एसोसिएट प्रोफेसर, मेडिसिन) ने संतुलित आहार की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अच्छा भोजन, अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है।

    डॉ. धीरज भवनानी (डी.एन.बी. एनेस्थीसिया) ने ‘स्लीप राइट’ विषय पर कहा कि नींद की गुणवत्ता बेहतर स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है। डॉ. पूजा मेश्राम ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हुए परिवार को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

    डॉ. सौम्या चेलक ने “आइडियल लाइफस्टाइल” विषय पर कहा कि चमकता चेहरा, स्वस्थ शरीर की पहचान है। वहीं डॉ. लक्की नेताम ने व्यायाम को दीर्घायु जीवन का आधार बताया।

    360 छात्राओं ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

    कार्यक्रम के दौरान डॉ. साक्षी गजभिये द्वारा छात्राओं का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं नर्स ज्योति यादव एवं नलिनी सागरे द्वारा औषधियों का नि:शुल्क वितरण किया गया।

    प्राचार्य ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओंकार लाल श्रीवास्तव ने महिला स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। महाविद्यालय की जनभागीदारी अध्यक्ष सुश्री मणीभास्कर गुप्ता ने नारी सशक्तिकरण पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया।

    संगठन के अधिकारी रहे सक्रिय

    कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलम राम धनसाय (सहा. प्राध्यापक रसायनशास्त्र एवं यूथ रेड क्रॉस अधिकारी) ने किया। श्रीमती रामकुमारी धुर्वा (संगीत विभाग, एनएसएस अधिकारी) ने सेवा पखवाड़ा की संकल्पना एवं स्वच्छता पर संक्षिप्त वक्तव्य दिया।

    कार्यक्रम के अंत में श्रीमती नंदिनी चंद्रवंशी (सहा. प्राध्यापक, एनसीसी अधिकारी) ने आभार प्रदर्शन कर आयोजन के समापन की घोषणा की।

    उपस्थित रहे यह गणमान्य एवं स्टाफ

    इस अवसर पर डॉ. दिलीप (जिला चिकित्सालय), डॉ. एच.के. गरचा, डॉ. निवेदिता ए. लाल, सुश्री आबेदा बेगम, श्री एम.के. मेश्राम, श्री संजय मिश्रा, श्री आलोक जोशी, डॉ. युगेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, चिकित्सक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

    कार्यक्रम में कुल 360 छात्राओं ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026

    डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित

    May 2, 2026

    मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार

    May 2, 2026

    जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई

    May 2, 2026
    Top Posts

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202622 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202615 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20265 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20265 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.