राजनांदगांव। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह मंत्रालय भारत सरकार, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राजनांदगांव द्वारा राजनांदगांव शहर के रानीसागर तालाब में बाढ़ व आपदा से बचाव एवं मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आपदा प्रबंधन टीम द्वारा बाढ़ आपदा सामग्री, लाइफ जैकेट, रस्सी, बोट, ओबीएम मशीन उपकरणों की जांच करने के पश्चात मॉक एक्सरसाइज का अभ्यास किया गया। टीम द्वारा अभ्यास के दौरान आपदा सामग्री का संचालन एवं सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। आपदा के समय स्वयं और दूसरों की जीवन रक्षा एवं सुरक्षित रहने के संबंध में जानकारी दी गई। बचाव के साथ-साथ भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा मॉकड्रिल का अभ्यास किया गया। जिला स्तरीय अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं की टीम तथा बाढ़ आपदा की टीम, आपदा मित्र की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से मॉकड्रिल का अभ्यास किया गया। मॉकड्रिल का आयोजन आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। मॉकड्रिल में 15 आपदा मित्र, 50 एनसीसी एवं 50 एनएसएस कैडेट शामिल हुए। मॉकड्रिल में पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संसाधन सहित अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
