छुईखदान। पल्सर बाइक दिलाने और मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर आरोपी को 7 वर्षों बाद पुलिस ने महासमुंद से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में केसीजी पुलिस की विशेष टीम लगातार प्रयास कर रही थी।
थाना छुईखदान के अपराध क्रमांक 89/2018, धारा 420, 34 भादंवि के तहत दर्ज इस मामले में आरोपी हरिसिकेश साहू पिता सहदेव आनंद राम साहू, निवासी सुखीपाली, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) के खिलाफ मामला दर्ज था। आरोपी ने आईडिया का मोबाइल टावर लगवाने और पल्सर बाइक दिलवाने के नाम पर लोगों से रुपए ऐंठ लिए थे, जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर दिनांक 23 सितंबर 2025 को महासमुंद भेजा गया। टीम ने थाना सुखीपाली क्षेत्र से आरोपी को हिरासत में लिया, जहां प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोप पुष्ट होने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
7 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में केसीजी पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस का कहना है कि ऐसे फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
- डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
- मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
- जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
- बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
- हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
