Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
    • प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
    • सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
    • डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
    • मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
    • जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
    • बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
    • हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » शिक्षक मिलन-सम्मान समारोह सम्पन्न, सैकड़ों शिक्षकों का हुआ अभिनंदन
    छत्तीसगढ़

    शिक्षक मिलन-सम्मान समारोह सम्पन्न, सैकड़ों शिक्षकों का हुआ अभिनंदन

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 21, 2025No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन एवं टीचर्स एसोसिएशन संघ के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड छुरिया स्तरीय शिक्षक मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन दिनांक 20 सितंबर 2025, शनिवार को डोंगरगढ़ के शिवाजी हॉटल में किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें छुरिया ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
    इस कार्यक्रम की अगुवाई कीरत कुमार गणवीर ब्लॉक अध्यक्ष-छग सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, छुरिया और दिनेश कुरेशी ब्लॉक अध्यक्ष-टीचर्स एसोसिएशन संघ, छुरिया ने की।
    मुख्य अतिथि के रूप में छग सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, रायपुर के प्रांताध्यक्ष मनीष मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुनाराम सिन्हा एलआईसी, चिचोला ने की।
    विशेष अतिथियों में गोपीराम वर्मा जिलाध्यक्ष-टीचर्स एसोसिएशन संघ, राजनांदगांव, रमेश कुमार साहू, जिलाध्यक्ष-समग्र शिक्षक फेडरेशन, संदीप कुमार साहू जिला महामंत्री-टीचर्स एसोसिएशन संघ, दिनेश कुरेटी ब्लॉक अध्यक्ष-टीचर्स एसोसिएशन संघ और अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण और छत्तीसगढ़ महतारी गीत के साथ की गई।
    सर्वपल्ली राधाकृष्णन, सावित्रीबाई फुले और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्रों पर पूजा-अर्चना कर समारोह का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात, छुरिया विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने परिचय दिया और अपने अनुभव साझा किए।
    कार्यक्रम के दूसरे चरण में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जहां शिक्षकों को उनके शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और संगठन के प्रति योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, पेन एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ये प्रतीक चिन्ह पुनाराम सिन्हा के सौजन्य से प्रदत्त किए गए।
    इस सम्मान समारोह में क्षेत्र के उन शिक्षकों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया, जो विद्यालयीन कार्यों के साथ-साथ छात्रों की प्रतिभा को निखारने में लगातार योगदान दे रहे हैं।
    ब्लॉक अध्यक्ष कीरत कुमार गणवीर ने बताया कि आयोजन की रूपरेखा, हॉटल व्यवस्था, भोजन, अतिथियों का सम्मान और सभी व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संपन्न करने में संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का अहम योगदान रहा। सप्ताहभर की मेहनत से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    सम्मान पाने वालों में प्रमुख रूप से राकेश कुमार खोब्रागढ़े सहायक शिक्षक जोशीलमती, उमाशंकर साहू सहायक शिक्षक पांडेटोला, सतीश कुमार लहरे सहायक शिक्षक बागद्वार, गौकरण सिन्हा सहायक शिक्षक सीएसी, सुरेंद्र कुमार घावड़े शिक्षक खोराटोला सीएसी, विनोद कुमार यदू, सहायक शिक्षक सागर सीएसी, कार्तिक राम धृतलहरे सहायक शिक्षक हालेकोसा, दिग्विजय नेताम सहायक शिक्षक लूलीकसा, सुरेश कुमार साहू सहायक शिक्षक आलीवारा, नारायण गिरी गोस्वामी सहायक शिक्षक कन्हारपुरी, अश्वनी साहू सहायक शिक्षक टिपानगढ़, केदारनाथ जोगी सहायक शिक्षक कोलिहालमती, चेतन प्रसाद दुबे सहायक शिक्षक बोईरडीह, बनेश कुमार मेश्राम सहायक शिक्षक आयबांधा, विभोर अग्रवाल सहायक शिक्षक बेंदाडी, नरेंद्र कुमार साहू सहायक शिक्षक भंडारपुर, दिनेश कुमार कोसा सहायक शिक्षक पाटेकोहरा, दिनेश कुमार जगनायक सहायक शिक्षक कल्लूटोला, हृदय राम वर्मा सहायक शिक्षक बरछाटोला, लूनकरण साहू सहायक शिक्षक शिकारीटोला, वर्षा पाठक सहायक शिक्षक आमगांव, दयाराम निषाद सहायक शिक्षक जोब, अविनाश मानिकपुरी सहायक शिक्षक सीताकसा, योगेंद्र वर्मा सहायक शिक्षक आमगांव, इरफान शबनम सहायक शिक्षक पड़रामटोला, रत्नदीपा कोसरिया सहायक शिक्षक पड़रामटोला, पुष्पलता खोब्रागढ़े सहायक शिक्षक भंडारीभरदा, अर्चना मानिकपुरी सहायक शिक्षक भंडारीभरदा, हेमलता साहू सहायक शिक्षक नदिया, कल्पलता चंद्रवंशी सहायक शिक्षक गैंदाटोला, चमेली देवांगन सहायक शिक्षक जराहमहका, पदमा सेवता सहायक शिक्षक पुर्रामटोला, नीलकमल रामटेक सहायक शिक्षक बूचाटोला आश्रम शाला, चुनेन्द्र चमन साहू प्रधान पाठक कोलियारी, राजीव कुमार टेमरे प्रधान पाठक दैहान, आनंद कुमार चंद्रवंशी प्रधान पाठक एम/एस दैहान, परमेश्वर लाल चंद्रवंशी शिक्षक जोशीलमती, धनेश्वरी विधायक शिक्षक कोलिहालमती, भूपेंद्र कुमार देहारी प्रधान पाठक खोराटोला, रीना नांदेश्वर प्रधान पाठक झालाटोला, दिलीप कुमार सिन्हा एम/एस प्रधान पाठक बागद्वार, कोमल दास साहू सहायक शिक्षक पंडरीपथरा, विष्णु प्रसाद साहू शिक्षक बेलरगोंदी, लोकेश साहू सहायक शिक्षक खपराभाट, गिरधारी लाल सहारे सहायक शिक्षक जोब, भगवानी राम कन्नौज सहायक शिक्षक पथर्री, जयचंद मालेकर सहायक शिक्षक सलईटोला, प्रवीण कुमार रावटे शिक्षक गर्रापार, जागेश्वर देशमुख सहायक शिक्षक गिदर्री, खिलावन नेताम सहायक शिक्षक बिटाल, गिरधारी लाल सहारे सहायक शिक्षक बिजेपार आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुए।
    कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार देवांगन ने किया तथा आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष कीरत कुमार गणवीर ने किया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026

    डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित

    May 2, 2026

    मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार

    May 2, 2026

    जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई

    May 2, 2026
    Top Posts

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202622 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202615 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20265 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20265 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.