Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
    • प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
    • सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
    • डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
    • मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
    • जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
    • बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
    • हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » गुलैल से मारने के शक में पीट-पीटकर युवक की कर दी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    गुलैल से मारने के शक में पीट-पीटकर युवक की कर दी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ थाना लालबाग क्षेत्रांतर्गत ग्राम दीवानभेड़ी में गुलैल से बच्चे को मारने की बात को लेकर आपसी रंजिश में एक युवक की निर्मम पिटाई कर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
    घटना 19 सितंबर 2025 की सुबह करीब 10 बजे की है। पुलिस को मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम पंचायत भवन, दीवानभेड़ी के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। चौकी प्रभारी दिलीप पटेल ने तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहां घनश्याम साहू नामक युवक अचेत अवस्था में मिला, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    घटना की जांच के दौरान पता चला कि गांव के फूलबाई साहू (65 वर्ष), फूलसिंग साहू (70 वर्ष) और राहुल यादव (25 वर्ष) ने मिलकर घनश्याम पर यह कहते हुए हमला किया कि वह उनके नाती को गुलैल से मार रहा था। इस बात को लेकर तीनों ने उसे लात-घूंसों, डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे उसके सिर, हाथ, कोहनी और पैरों पर गंभीर चोटें आईं।
    घायल घनश्याम के भाई चंद्रशेखर साहू ने बताया कि उसे गांव वालों से घटना की जानकारी मिलने के बाद जब वह मौके पर पहुंचा, तो घनश्याम को होश में देख उससे पूछताछ की। घनश्याम ने बताया कि उसे फूलबाई, फूलसिंग और राहुल यादव ने मिलकर मारा है। इसके बाद घनश्याम की हालत बिगड़ी और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
    पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 434/25 धारा 103 (1), 3 (5) बीएनएस एवं मर्ग क्रमांक 83/25 धारा 194 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। 20 सितंबर को सभी तीनों आरोपियों के बयान लेकर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
    मृतक घनश्याम साहू पिता स्व. अंकालुराम साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी-दीवानभेड़ी का शव पंचनामा कार्रवाई उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
    इस गंभीर प्रकरण की जांच पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के निर्देश पर की गई।
    चौकी प्रभारी दिलीप पटेल सहित पुलिस टीम की सक्रियता से हत्या के इस मामले में तीनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे लेकर ग्रामीणों में पुलिस की तत्परता की सराहना हो रही है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026

    डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित

    May 2, 2026

    मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार

    May 2, 2026

    जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई

    May 2, 2026
    Top Posts

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202622 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202615 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20265 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20265 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.