Close Menu
    What's Hot

    खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा

    March 17, 2026

    एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन

    March 17, 2026

    पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा
    • एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन
    • पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज
    • डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी
    • चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं
    • कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित
    • कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    • कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए कड़े निर्देश, नवरात्रि तैयारियों को किया फोकस
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » प्रदेश में नक्सलवाद समाप्त कर गढ़ेंगे विकास की राह : विष्णुदेव साय
    छत्तीसगढ़

    प्रदेश में नक्सलवाद समाप्त कर गढ़ेंगे विकास की राह : विष्णुदेव साय

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को सुदर्शन चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में साक्षात्कार के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को समाप्त करना, लोगों का विश्वास जीतना और विकास की दिशा में आगे बढ़ना हमारी सरकार के प्रमुख उद्देश्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस उद्देश्य को धरातल पर उतारने के लिए नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर को उन्नत बनाने का कार्य कर रही है। अब तक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के अनेक गांव पुनः आबाद हो चुके हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। नक्सलियों की गतिविधियों से निर्दोष लोगों की मौत हो रही थी, आम लोगों की रक्षा करना सरकार का दायित्व है। हमारी सरकार ने नक्सलवाद को 31 मार्च 2026 तक समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। सरकार बनने के बाद ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन कर नक्सलवाद को समाप्त करने का प्रयास जारी है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बस्तर के लोगों को मिल रहा है। वनांचल में तेंदूपत्ता खरीदी का कार्य सहकारी समितियों के माध्यम से किया जा रहा है। नक्सलवादी विचारधारा से लोगों को बाहर निकालकर विकास की धारा में जोड़ने के उद्देश्य से बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम का आयोजन किया गया। बस्तर ओलंपिक में 1 लाख 65 हजार लोग शामिल हुए, जिससे यह साबित हुआ कि बस्तरवासी विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहते हैं।

    मुख्यमंत्री ने अपनी विदेश यात्रा के बारे में बताया कि यह यात्रा अत्यंत सफल रही। जापान में छत्तीसगढ़ पवेलियन के माध्यम से 24 से 31 अगस्त तक हमें राज्य की कला, संस्कृति और संभावनाओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया गया है और उन्हें नई उद्योग नीति से भी अवगत कराया गया है। नई उद्योग नीति में रोजगार सृजन को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्योग की अपार संभावनाएँ हैं। यहाँ प्रचुर प्राकृतिक संपदा उपलब्ध है। आयुर्वेद और हर्बल उत्पादों के क्षेत्र में भी यहाँ विशाल संभावनाएँ हैं क्योंकि राज्य का लगभग 44 प्रतिशत हिस्सा वनों से आच्छादित है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ वनांचलों में भी स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक विकास हुआ है। वर्तमान में प्रदेश में 15 मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी सहित कई उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना हो चुकी है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने लोगों से आग्रह किया कि गायों को लावारिस न छोड़ा जाए। लावारिस पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनाएँ हो रही हैं। गौवंश की रक्षा करना हम सबका दायित्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गोचर भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है।

    विकसित भारत के संकल्प के साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा पूरा

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है। यह संकल्प सबकी सहभागिता से ही पूरा होगा और इसे साकार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ ही अंजोर विजन-2047 (छत्तीसगढ़ विजन) डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से राज्य के सर्वांगीण विकास के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सभी को मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में सहयोग करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा

    March 17, 2026

    एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन

    March 17, 2026

    पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज

    March 17, 2026

    डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी

    March 17, 2026

    चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं

    March 17, 2026

    कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित

    March 17, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    हिंदू नव वर्ष पर राजनांदगांव में भव्य मोटरसाइकिल रैली

    March 17, 20264 Views

    राजनांदगाव के ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन से हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल

    March 15, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.