Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
    • प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
    • सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
    • डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
    • मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
    • जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
    • बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
    • हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » शासन जनसामान्य एवं श्रमिकों के स्वास्थ्य के लिए संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य : कलेक्टर
    छत्तीसगढ़

    शासन जनसामान्य एवं श्रमिकों के स्वास्थ्य के लिए संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य : कलेक्टर

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर जिले में श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, श्रम विभाग और आईबी गु्रप के संयुक्त तत्वावधान में आईबी ग्रुप के कार्पोरेट ऑफिस इंदामारा में श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल योगेश दत्त मिश्रा और कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया। श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर में जिले के औद्योगिक क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों के 800 से अधिक श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर के डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ ने श्रमिकों का रूटीन हेल्थ चेकअप, रक्तचाप और शुगर जांच और एएसजी हॉस्पिटल रायपुर द्वारा आंखों की जांच करके श्रमिकों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां वितरित कर सुविधा भी प्रदान की।
    अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल योगेश दत्त मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ रजत जंयती के अवसर पर जिला प्रशासन और एबीस ग्रुप द्वारा बहुत अच्छी पहल करते हुए श्रमिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। श्रमिकों को स्वास्थ्य जांच के साथ दवाईयां भी वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि एबीस गु्रप द्वारा रोजगार का साधन उपलब्ध कराया गया है। एबीस ग्रुप ने रोजगार के साथ सोशल वेलफेयर से लेकर मजदूरों के सुख-सुविधाएं, स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर कार्य किया है।
    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव और सेवा पखवाड़ा के तहत आज श्रमिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि शासन जनसामान्य एवं श्रमिकों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए बेहतरीन योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने श्रमिक स्वास्थ्य शिविर में सभी श्रमिकों को अपने स्वास्थ्य की जांच कराने कहा। इसके साथ ही नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रायपुर के नामांकित अस्पतालों के डॉक्टर के माध्यम से श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। उन्होंने श्रमिकों को कार्य करते समय आवश्यक सेफ्टी केयर का पालन करने कहा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच के बाद फालोअप करना बहुत जरूरी है। किसी मजदूर के स्वास्थ्य जांच के बाद स्वास्थ्य समस्या की पहचान होने पर उसके पूर्ण स्वस्थ होने तक फालोअप करने कहा। कलेक्टर ने श्रमिकों के स्वास्थ्य जांच की मेडिकल रिपोर्ट को ऑनलाईन रखने कहा, ताकि भविष्य में किसी श्रमिक को आवश्यकता पड़ने पर पुरानी जांच के अनुसार उन्हें त्वरित उपचार मिल सके।
    एमडी आईबी ग्रुप बहादुर अली ने कहा कि 40 वर्ष पहले से लोगों के स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन प्रोड्क्ट बनाना शुरू किया था। उन्होंने कहा कि राज्य शासन और जिला प्रशासन स्वास्थ्य के प्रति चिंता कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में जांच के साथ उसका पालन करना बहुत जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए साफ-सफाई और हाईजिन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसका पालन करने से आयु लंबी होगी। कार्यक्रम में उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा डीपी मर्सकोले, श्रम पदाधिकारी संजय सिंह और ईएसआई औषधालय राजनांदगांव से प्रभारी डॉ. पीके ठाकुर उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026

    डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित

    May 2, 2026

    मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार

    May 2, 2026

    जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई

    May 2, 2026
    Top Posts

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202622 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202615 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20265 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20265 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.