Close Menu
    What's Hot

    खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा

    March 17, 2026

    एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन

    March 17, 2026

    पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा
    • एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन
    • पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज
    • डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी
    • चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं
    • कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित
    • कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    • कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए कड़े निर्देश, नवरात्रि तैयारियों को किया फोकस
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » कलेक्टर चंद्रवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार अतरिया का किया निरीक्षण, दी सेवाओं में सुधार के निर्देश
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर चंद्रवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार अतरिया का किया निरीक्षण, दी सेवाओं में सुधार के निर्देश

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    खैरागढ़। कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आज विकासखंड खैरागढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार अतरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं, स्टाफ उपस्थिति, दवा उपलब्धता, मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति का विस्तार से अवलोकन किया।

    मरीजों से बातचीत और फीडबैक

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने इलाज के लिए आए मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने अस्पताल सेवाओं पर अपनी राय साझा की। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और सहानुभूतिपूर्ण उपचार मिले, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

    आयुष्मान और वय वंदना कार्ड

    कलेक्टर ने बाजार अतरिया सेक्टर के सभी ग्रामों में 100 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड तथा आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को इस योजना का लाभ मिलना चाहिए।

    स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश

    कलेक्टर ने ओपीडी सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन करने के निर्देश दिए ताकि पारदर्शिता और त्वरित सेवा सुनिश्चित हो सके। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को एनक्यूएएस प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए समय सीमा निर्धारित कर कार्ययोजना बनाकर शीघ्र पूर्ण करने को कहा।

    मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं का सौ प्रतिशत पंजीयन करने तथा प्रत्येक महिला की कम से कम चार प्रसव पूर्व जांच अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हाई रिस्क गर्भवती माताओं का चिन्हांकन कर उनके उचित प्रबंधन और उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों से जोड़कर संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

    प्रयोगशाला सेवाओं का विस्तार

    कलेक्टर ने शासन द्वारा निर्धारित सभी लैब टेस्ट सेवाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीणों को अधिक से अधिक जांच सुविधाएं प्राथमिक स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें।

    अभियान का अवलोकन

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर का भी अवलोकन किया और वहां उपस्थित महिलाओं से बातचीत की।

    इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन सहित स्वास्थ्य केंद्र का पूरा चिकित्सकीय स्टाफ उपस्थित रहा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा

    March 17, 2026

    एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन

    March 17, 2026

    पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज

    March 17, 2026

    डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी

    March 17, 2026

    चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं

    March 17, 2026

    कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित

    March 17, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    हिंदू नव वर्ष पर राजनांदगांव में भव्य मोटरसाइकिल रैली

    March 17, 20264 Views

    राजनांदगाव के ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन से हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल

    March 15, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.