Close Menu
    What's Hot

    खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा

    March 17, 2026

    एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन

    March 17, 2026

    पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा
    • एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन
    • पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज
    • डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी
    • चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं
    • कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित
    • कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    • कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए कड़े निर्देश, नवरात्रि तैयारियों को किया फोकस
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » ‘मोर मकान मोर आस’ योजना से साकार हुआ आवास का सपना, 26 किरायेदार परिवारों को मिला पक्का घर
    छत्तीसगढ़

    ‘मोर मकान मोर आस’ योजना से साकार हुआ आवास का सपना, 26 किरायेदार परिवारों को मिला पक्का घर

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। वर्षों से किराए के घर में रह रहे परिवारों का अपने खुद के घर का सपना अब साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल ‘मोर मकान मोर आस’ के तहत नगर निगम द्वारा पात्र हितग्राहियों को लागत मूल्य पर पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार 18 सितंबर 2025 को नगर निगम सभागृह में 26 पात्र हितग्राहियों को लॉटरी के माध्यम से आवास का आवंटन किया गया।

    कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद सदस्यगण श्री राजेश जैन रानू, श्री शैकी बग्गा, श्री डीलेश्वर साहू, श्री आलोक श्रोत्री, पूर्व पार्षद श्री विजय राय, पार्षद प्रतिनिधि श्री मदन यादव, सहायक अभियंता एवं नोडल अधिकारी श्री वसीम खान, सहायक लेखा अधिकारी श्री राकेश नंदे, राजस्व निरीक्षक श्री हितेश ठाकुर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि मोहारा में निर्माणाधीन 870 आवासों में से 19 तथा रेवाडीह के 258 अपूर्ण आवासों में से 7 कुल मिलाकर 26 हितग्राहियों को आवास आबंटित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 15 कार्य दिवस के भीतर हितग्राहियों को आवंटन पत्र प्रदान किए जाएंगे। जो पात्र नागरिक इस लॉटरी में शामिल नहीं हो सके हैं, उन्हें राशि जमा कराने के बाद अगली लॉटरी में शामिल किया जाएगा।

    आयुक्त ने हितग्राहियों से आवास की गुणवत्ता स्वयं जाकर परखने की अपील की और कहा कि यदि किसी प्रकार की तकनीकी खामी या त्रुटि हो तो उसे लिखित रूप में निगम को सूचित करें, जिससे समय रहते सुधार किया जा सके।

    निगम अध्यक्ष श्री पारस वर्मा ने इस योजना को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उस संकल्प से जोड़ा जिसमें हर व्यक्ति को पक्की छत मुहैया कराने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि वर्षों से किराये में रह रहे परिवारों को आज शासन की इस जनहितकारी योजना के माध्यम से किराया मुक्त जीवन की शुरुआत करने का अवसर मिला है। उन्होंने सभी हितग्राहियों को चेताया कि कोई भी बाहरी व्यक्ति अगर मकान में बदलाव के नाम पर पैसे की मांग करे, तो उसके झांसे में न आएं।

    कार्यक्रम में योजना के सीएलटीसी श्री ललित मानकर, श्रीमती सोनम पालिया, श्री अभिनव शुक्ला, विभागीय लिपिक श्री राजेन्द्र रामटेके एवं श्री देव हाथीबेथ सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

    अब किराया नहीं, अपना घर
    इस योजना के अंतर्गत पूर्व में 191 हितग्राहियों को आवास का लाभ दिया जा चुका है। अब तक कुल 217 परिवारों को अपना खुद का घर मिल चुका है। आने वाले समय में और भी पात्र परिवारों को इस योजना से जोड़कर उनका सपना पूरा किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा

    March 17, 2026

    एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन

    March 17, 2026

    पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज

    March 17, 2026

    डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी

    March 17, 2026

    चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं

    March 17, 2026

    कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित

    March 17, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    हिंदू नव वर्ष पर राजनांदगांव में भव्य मोटरसाइकिल रैली

    March 17, 20264 Views

    राजनांदगाव के ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन से हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल

    March 15, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.