Close Menu
    What's Hot

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    • टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
    • हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    • यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    • जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
    • खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
    • विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » वोट चोर गद्दी छोड़ नारा नहीं एक जनआंदोलन है : सचिन पायलट
    छत्तीसगढ़

    वोट चोर गद्दी छोड़ नारा नहीं एक जनआंदोलन है : सचिन पायलट

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 18, 2025No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट राजनंदगांव में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान का आगाज करते हुए हस्ताक्षर अभियान, वोट अधिकार पदयात्रा के बाद वोट अधिकार जनसभा को संबोधित किया विशाल जनसभा को संबोधित करने बाइक रैली के काफिला के साथ मिनीमाता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर गुरुद्वारा में माथा टेक कर गुरुनानक चौक में हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ कर वोट अधिकार पदयात्रा की शुरुआत की।
    पदयात्रा की अगुवाई सचिन पायलट, दीपक बैज, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव के साथ कांग्रेस जन कदम से कदम मिलाकर चले मिल रहे, जन समर्थन देखते ही बन रहा था। पदयात्रा गुरूनानक चौक, फौव्वारा चौक, मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाइन, आजाद चौक, गुड़ाखू लाइन, जूनी हटरी होते हुए जयस्तंभ चौक सभास्थल पहुंची। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा करते हुए जगह.जगह विभिन्न समाजों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया।
    सभा को संबोधित करते हुए श्री पायलट ने कहा की वोट चोरी एक बहुत गंभीर मसला है। भाजपा लोकतंत्र को चोट पहुंचाने का कार्य कर रही है। पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी का प्रमाण राहुल गांधी दे चुके हैं और अब नई तकनीक से किस प्रकार से चिन्हांकित कर नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं का खुलासा आज किया है और निर्वाचन आयोग से इस मामले में जांच की मांग की है, उसी के चलते हम सब संकल्पित मन से कांग्रेस की आवाज को, राहुल गांधी जी की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में लगे हुए हैं। भाजपा सरकार वोटरों के अधिकारों पर हनन जिस प्रकार से कर रही है, इसका मजबूत विरोध करने का समय आ गया है। वोट चोर गद्दी छोड़ एक नारा नहीं एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है और यह एक आवाज है अन्याय के विरुद्ध एक आवाज है। लोकतंत्र को बचाने के लिए और एक आवाज है। सत्ता के लिए गड़बड़ी करने वाली भाजपा के लिए। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान एक चुनौती है। निर्वाचन आयोग और भाजपा के सांठ गांठ के लिए क्योंकि जिस प्रकार से राजनांदगांव सहित सभी जगह जनता से इस अभियान को मिल रहे जनसमर्थन एवं आप लोगों के जोश को देखने के बाद यह स्पष्ट नजर आ रहा है क जनता को इस अभियान को आंदोलन का स्वरूप देने वाली है। छग की भाजपा सरकार जनता के अरमानों पर पानी फेरने वाली सरकार है।
    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर सिलसिलेवार आरोप की झड़ी लगाते हुए कहा कि भाजपा ने छग की पावन भूमि को कलंकित करने आमादा है। राहुल गांधी ने जो वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान का आगाज किया है और एआईसीसी के निर्देश पर हमारे प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में हम सब लगातार जनता के बीच जा रहे हैं और जनता से मिल रहे समर्थन से हम सब कांग्रेसी उत्साहित हैं और लोकतंत्र के इस लड़ाई में एक जुटता के साथ हम सब काम करने का संकल्प ले रहे हैं।
    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार की योजनाओं के साथ-साथ छग की भाजपा सरकार की वोट चोरी के साथ-साथ खातू चोरी, बिजली चोरी के नारों के साथ सभा को जोशीला बनाया, वहीं पिछले लोकसभा चुनाव में के डिलीट मतदाता का वोट भाजपाइयों द्वारा कराए गए गड़बड़ी को उजागर करते हुए कहा कि शिकायत के बाद भी आज तक इस मामले में निर्वाचन आयोग ने कोई जांच नहीं की, जिससे यह साबित होता है कि निर्वाचन आयोग और भाजपा की सांठगांठ है और इसी के चलते वोट चोरी जैसे मामले हो रहे हैं।
    पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा की सरकार अपनी गारंटी को पूरा करने में असफल है और जिस प्रकार से जनता को बिजली की मार, किसानों को खाद्य का संकट का सामना करना पड़ रहा है, ऐसी स्थिति में छग सरकार को पद में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
    सभा में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस, शहर एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण क्षेत्र से विशाल जनसमूह शामिल होकर वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को सफल बनाए हैं।
    जनसभा का संचालन प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे, शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ने एवं आभार जिला अध्यक्ष भागवत साहू ने किया।
    इस दौरान सभा में प्रमुख रूप से छग नेताप्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत, एआईसीसी सचिव एसए संपत कुमार, पूर्व मंत्री शिव डहरिया, अनिल भेढ़िया, धनेन्द्र साहू, धनेश पाटिला, पीसीसी महामंत्री संगठन प्रशासन मलकीत सिंह गेंदू, विधायकगण देवेन्द्र यादव, उमेश पटेल, दलेश्वर साहू, इंदरशाह मंडावी, श्रीमती हर्षिता बघेल, भोलाराम साहू, पूर्व विधायक छन्नी साहू, भुनेश्वर बघेल, जनक धु्रव, पूर्व खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, संगीता सिन्हा, जितेन्द्र मुदलियार, संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, श्रीकिशन खंडेलवाल, पदम कोठारी, रूपेश दुबे, पीसीसी संयुक्त महासचिव बृजेश शर्मा, थानेश्वर पाटिला, शाहिद खान, रमेश राठौर, विवेक वासनिक, मेहुल मारू, आफताब आलम, दिनेश शर्मा, रमेश डाकलिया, पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, हेमा देशमुख, ननि नेताप्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, कुतबुद्दीन सोलंकी, इकरामुद्दीन सोलंकी, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, मोहम्मद यहया, पंकज बांधव, महामंत्री झम्मन देवांगन, फिरोज अंसारी, नरेश शर्मा, हनी ग्रेवाल, मन्ना यादव, मोती साहू, जिपं सदस्य विभा साहू, महेन्द्र यादव, अंगेश्वर देशमुख, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, सूर्यकांत जैन, घनश्याम देवांगन, गोपीचंद गायकवाड़, शकील रिजवी सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026

    हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस

    June 16, 2026

    यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम

    June 16, 2026

    जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त

    June 16, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.