मोहला। पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी-हिंदी माध्यम विद्यालय, मानपुर में हिंदी दिवस समारोह बड़े ही हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सुशीला टंडन ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, सभ्यता और एकता की पहचान है। उन्होंने छात्रों को हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान देने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा कविता-पाठ, भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता और गीत प्रस्तुति जैसी विविध गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने भी हिंदी भाषा की प्रासंगिकता एवं वर्तमान समय में उसकी आवश्यकता पर विचार रखे। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे हिंदी भाषा के संवर्धन व विकास में सदैव सहयोग करते रहेंगे।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया तथा अंत में आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन हुआ।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
