राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ सुन्नी मुस्लिम मनिहार बिरादरी वेलफेयर सोसाइटी की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को राजनांदगांव के मुस्लिम जमात खाना में आयोजित की गई। इस दौरान धमतरी निवासी असलम अशरफी को सर्वसम्मति से सोसाइटी का प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 वर्षों का होगा।
कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे मनिहार समाज के करीब 250 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर महापौर मधुसूदन यादव और पूर्व महापौर हेमा देशमुख बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
महापौर मधुसूदन यादव ने अपने संबोधन में समाज के युवाओं को संगठित होकर शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने राजनांदगांव में मनिहार समाज के लिए शासकीय भूमि पर सामुदायिक भवन निर्माण की मांग पर सकारात्मक आश्वासन दिया। साथ ही ओबीसी वर्ग में आने वाले इस समाज के बच्चों को पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र दिलाने में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
पूर्व महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान मनिहार समाज ने न सिर्फ मुस्लिम समाज बल्कि अन्य समुदायों की भी सेवा की। यह समाज मिलनसार और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
सभा में समाज की चुनाव समिति और जोन प्रभारियों की पारदर्शिता की भी सराहना की गई। प्रो. मोहम्मद आरिफ दुर्ग, हाजी वसीम अहमद जगदलपुर, शकील अहमद बिलासपुर, मोहम्मद नईम एडवोकेट रायपुर, अब्दुल मुकीम रायपुर, अब्दुल अलीम बिलासपुर, नौशाद बख्श महासमुंद, अनीश मनिहार रायपुर, इकबाल हंफी भाटापारा और हाफिज वारसी राजनांदगांव की टीम ने चुनाव को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया।
सभा के दौरान पूर्व अध्यक्ष हाजी रईस अहमद शकील और उनकी टीम को उनके 3 वर्षों के कार्यकाल के लिए धन्यवाद और शुभकामनाएं दी गईं। समाज ने उन्हें एकजुटता, पारदर्शिता और सेवा भाव के लिए सराहा।
सम्मेलन में मौजूद समाज के लोगों ने पंजाब में आई प्राकृतिक आपदा के लिए राहत सामग्री भेजने हेतु फंड इकट्ठा किया। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष असलम अशरफी ने इस प्रयास के लिए समाज के सभी सदस्यों का आभार जताया और इसे इंसानियत की सेवा बताया।
कार्यक्रम का आयोजन पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी-हाजी रईस अहमद शकील, हाजी अब्दुल फहीम, हाजी शमीम अहमद, शकील अहमद, असलम अशरफी, अब्दुल मुकीम तथा राजनांदगांव की स्थानीय कमेटी कदीर अहमद, हाफिज वारसी, इरफान गोलू, हकीम भाई, अब्दुल हक व अन्य की देखरेख में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होकर शाम 5.30 बजे तक चला, जिसमें प्रदेशभर के समाजजनों ने भाग लेकर एकजुटता का परिचय दिया।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
