राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने क्वांर नवरात्रि पर्व के संबंध में दुर्गा उत्सव समितियों की बैठक ली। पुलिस अधीक्षक श्री गर्ग ने कहा कि संस्कारधानी के नाम से राजनांदगांव को जाना जाता है, इसके अनुरूप दुर्गा उत्सव समितियों को पारंपरिक एवं धार्मिक तरीके से गरबा व अन्य कार्यक्रमों को आयोजित करने कहा। उन्होंने कहा कि शहर हमारा है और शहर की छवि बनाए रखना हमसब की जिम्मेदारी है। पुलिस अधीक्षक ने समितियों से कहा कि ऐसा कार्य करें, जिससे अन्य लोगों को तकलीफ एवं दिक्कत नहीं होनी चाहिए। दुर्गा पंडाल के कारण किसी भी सड़क में आवागमन बाधित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुर्गा पंडाल ऐसे स्थानों पर लगाए जिससे नगरवासियों और नगर में आने वाले नागरिकों को किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड, आपातकाल सेवाओं सहित अन्य सेवाएं बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गरबा तथा अन्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए साउंड सिस्टम का उपयोग निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप रात्रि 10 बजे तक कर सकते हैं। उन्होंने निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप ही साउंड सिस्टम संचालित करने कहा। उन्होंने गरबा एवं अन्य आयोजनों में धार्मिक आस्था रखते हुए सभ्यता, पारंपरिक और सामाजिक तरीके से कार्यक्रम आयोजित करने कहा। उन्होंने दुर्गा समितियों को पंडालों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त मात्रा में लाईटिंग, सीसीटीवी और वालिंटियर्स लगाने कहा। जिससे सारी व्यवस्था अच्छे से हो सके। पंडालों के आसपास साफ-सफाई और पर्याप्त मात्रा में डस्टबीन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की टीम द्वारा लगातार शहर में पेट्रोलिंग की जाएगी। कोई भी समस्या होने पर 112 नंबर पर सूचना दे सकते हैं। बैठक में अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन सहित दुर्गा उत्सव समितियों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
