राजनांदगांव। शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा है। 173.98 ग्राम गांजा और 300 रुपये नगद के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ 20-बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन एवं पुलिस अधिकारी पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई।
दिनांक 13 सितंबर 2025 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुराना बस स्टैंड खालसा होटल के पास छापा मारा गया, जहां गौरी नगर वार्ड नं. 14, चिखली चौकी क्षेत्र निवासी नकील खान पिता शेख नबी (20 वर्ष) को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया।
जब्त सामग्री में 173.98 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 5000 रूपये) एवं 300 रूपये नगद (गांजा बिक्री की रकम) शामिल है।
आरोपी का ककृ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20-बी के तहत अपराध पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गांजा, शराब व अन्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, निरीक्षक योगेश कुमार पटेल, प्रधान आरक्षक शंभूनाथ द्विवेदी, आरक्षक राम खिलावन सिन्हा, लिलेंद्र पटेल, राम नारायण चंदेल, पारख दास साहू सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
