राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के औद्योगिक क्षेत्र टेड़ेसरा के नवीन शासकीय प्राथमिक शाला प्रांगण में श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल योगेश दत्त मिश्रा द्वारा किया गया। उन्होंने श्रमिकों को अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर स्वास्थ्य जांच कराने तथा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विभिन्न बीमारी से ग्रसित पाए जाने वाले श्रमिकों को श्रम विभाग अंतर्गत संचालित मंडलों के पात्रतानुसार आवेदन कराकर लाभान्वित किया जाएगा।
श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर में अपंजीकृत श्रमिकों को पात्रतानुसार नवीन पंजीयन एवं नवीनीकरण कार्य किया गया तथा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों एवं आसपास क्षेत्र के लगभग 300 से अधिक श्रमिक शामिल हुए। इस दौरान मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 50 श्रमिकों का स्वास्थ्य जांच कर 29 रोगियों को आवश्यकतानुसार दवाई एवं आवश्यक स्वास्थ्य सलाह दी गई। ईएसआईसी औषधालय द्वारा लगभग 115 श्रमिकों एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 65 श्रमिकों का स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाई वितरण किया गया। शिविर में श्रम विभाग राजनांदगांव द्वारा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल तथा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पात्रता अनुसार 19 श्रमिकों का नवीन पंजीयन एवं 9 श्रमिकों का नवीनीकरण किया गया।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
