राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में प्रेम विवाद के चलते दोस्त ने दोस्त की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शव जोरातराई रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी अनिल डौण्डे ने अपनी प्रेमिका से संबंध होने पर दोस्त अजय सिन्हा को रास्ते से हटाने की साजिश रची। अपने साथी तुलेश साहू के साथ मिलकर शराब पिलाकर चाकू और पत्थर से अजय की हत्या कर दी। बाद में कपड़े जलाकर और सबूत नष्ट कर दोनों आरोपी फरार हो गए थे।
दिनांक 7 सितंबर को जोरातराई रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सोमनी प्रमोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
पूछताछ में अनिल डौण्डे ने बताया कि मार्च-अप्रैल 2025 में वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव गया था। इस दौरान उसने अपने दोस्त अजय सिन्हा को अपनी प्रेमिका और उसके बच्चों का ध्यान रखने के लिए कहा था। अजय और उसकी प्रेमिका के बीच संबंध बन गए, जिसे अनिल ने बर्दाश्त नहीं किया। कई बार मना करने के बाद भी दोनों नहीं माने तो अनिल ने हत्या की योजना बनाई।
06 सितंबर की शाम अनिल ने तुलेश को साथ लेकर योजना बनाई और 07 सितंबर की सुबह जोरातराई रोड के पास शराब पिलाने के बाद विवाद हुआ। विवाद के दौरान तुलेश ने चाकू से हमला कियाए जिसके बाद दोनों ने मिलकर अजय की निर्मम हत्या की। इसके बाद चाकू झाड़ी में फेंककर जंगल की ओर भाग गए।
आरोपी अनिल डौण्डे और तुलेश कुमार साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी सोमनी प्रमोद श्रीवास्तव, आरक्षक डूलेश्वर साहू, गुलाब चंद्राकर, शंकर राव, क्षत्रपाल वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, ममता टोप्पो, तृप्ति सुर्यवंशी और साइबर सेल की टीम के निरीक्षक विनय पम्मार, सुमन कर्ष, जोगेश राठौर, हेमंत साहू व आदित्य सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
