Close Menu
    What's Hot

    सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच

    May 1, 2026

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय

    May 1, 2026

    घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
    • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
    • घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
    • राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
    • थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
    • आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
    • मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
    • छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने निगम आयुक्त से की मुलाकात, 10 प्रमुख समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन
    छत्तीसगढ़

    कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने निगम आयुक्त से की मुलाकात, 10 प्रमुख समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। नगर पालिक निगम राजनांदगांव में कांग्रेस प्रतिनिधियों ने शहर की जमीनी समस्याओं को लेकर शुक्रवार को निगम आयुक्त से मुलाकात की। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के सचिव निखिल द्विवेदी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने शहर की बदहाल व्यवस्था पर चिंता जताते हुए 10 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा।

    इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, पूर्व जल विभाग अध्यक्ष सतीश मसीह, पूर्व पीडब्ल्यूडी चेयरमैन मधुकर बंजारी, पूर्व स्वास्थ्य विभाग चेयरमैन गणेश पवार, पूर्व पार्षद दल प्रवक्ता ऋषि शास्त्री, शरद पटेल, महेश साहू, मनीष साहू, पूर्णिमा नागदेवे, अरविंद वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि सचिन टुराहट, पूर्व प्रतिनिधि दीनू साहू, इशाक खान सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

    कांग्रेस प्रतिनिधियों की प्रमुख मांगें:

    शहर में अंधेरा, असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद
    नगर के कई इलाकों में खंभों की लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय अंधेरा पसरा रहता है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि सभी बंद लाइटों की मरम्मत कर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाए।

    निराश्रितों के लिए शिविर फिर शुरू हों
    कांग्रेस प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनने के बाद निराश्रितों को वार्ड स्तर पर दी जाने वाली राहत बंद कर दी गई है। मांग की गई कि शिविर लगाकर राहत वितरण फिर से शुरू किया जाए।

    सड़कों की हालत जर्जर, दो माह में ही टूटने लगीं
    नगर के भीतर और आउटर एरिया की सड़कों की हालत दो माह में ही खराब हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जल्द मरम्मत कराने की मांग की।

    गंदे पानी की समस्या गंभीर
    कई वार्डों में नलों से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। फिल्टर प्लांट में इस्तेमाल होने वाले रसायन (एलम) की नियमित जांच की मांग की गई।

    तालाबों में गंदगी, बदबू और जलकुंभी फैली
    निस्तारी के लिए उपयोग में आने वाले तालाबों की सफाई नहीं होने से वहां जलकुंभी, कीचड़ और बदबू की समस्या है। कांग्रेस ने दवा छिड़काव और सफाई अभियान चलाने की मांग की।

    सफाई व्यवस्था चरमराई, बीमारियों का खतरा
    बरसात के दिनों में सफाई नहीं होने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। निगम से तत्काल सफाई व्यवस्था मजबूत करने को कहा गया।

    पूर्व पार्षदों को मानदेय और भत्ता नहीं मिला
    पिछले कार्यकाल के पार्षदों का मानदेय और भत्ता आज तक लंबित है। कांग्रेस ने इसे जल्द जारी करने की मांग की।

    सफाईकर्मियों और महिला समूहों का भुगतान रुका
    सफाई में लगे महिला स्व-सहायता समूहों को पिछले आठ माह से भुगतान नहीं हुआ है। कांग्रेस ने कहा कि समूहों को तत्काल बकाया राशि दी जाए।

    आवारा मवेशियों से हादसे बढ़े, समाधान जरूरी
    गौठान योजना बंद होने के बाद शहर की सड़कों पर मवेशियों की संख्या बढ़ी है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। कांग्रेस ने नगर निगम से मवेशियों के लिए सुरक्षित स्थान और प्रबंधन की मांग की।

    पशु मालिकों को दी जाए हिदायत
    मवेशियों को खुला छोड़ने वाले पशु मालिकों को चिन्हित कर चेतावनी देने और जागरूक करने की मांग की गई।

    आयुक्त ने दी कार्रवाई का भरोसा
    आयुक्त ने कांग्रेस प्रतिनिधियों से प्राप्त ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कही।

    “नगर की समस्याएं किसी एक दल की नहीं, जनता की हैं। हमने सभी मुद्दों को निगम के सामने रखा है, उम्मीद है शीघ्र समाधान होगा।”
    — निखिल द्विवेदी, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस सचिव

    “गौठान योजना ठप है, सफाई व्यवस्था बदहाल है, सड़कों की हालत खराब है। जनता इन सबका जवाब मांगेगी।”
    — संतोष पिल्ले, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच

    May 1, 2026

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय

    May 1, 2026

    घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप

    May 1, 2026

    राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी

    May 1, 2026

    थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में

    May 1, 2026

    आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया

    May 1, 2026
    Top Posts

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202619 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202615 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20265 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20265 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.