Close Menu
    What's Hot

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    • टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
    • हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    • यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    • जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
    • खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
    • विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में दूर-दराज से पहुंचने वाले दर्शनार्थियों के लिए होनी चाहिए सुविधाजनक एवं चाक-चौबंद व्यवस्था : कलेक्टर
    छत्तीसगढ़

    मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में दूर-दराज से पहुंचने वाले दर्शनार्थियों के लिए होनी चाहिए सुविधाजनक एवं चाक-चौबंद व्यवस्था : कलेक्टर

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में 22 सितम्बर 2025 से प्रारंभ होने वाले क्वांर नवरात्रि मेले में यात्रियों की सुविधा एवं कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में दूर-दराज से लाखों की संख्या में दर्शनार्थी श्रद्धा एवं आस्था के साथ पहुंचते है। श्रद्धालुओं के लिए क्वांर नवरात्रि मेले में सुविधाजनक एवं चाक-चौबंद व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दर्शनार्थियों की संख्या प्रतिवर्ष बढ़ती जा रही है। जिसे देखते हुए हम सभी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने सेवा पंडाल के संचालकों से बात की तथा सेवा पंडालों में चाय, नाश्ता, भोजन, पेयजल एवं अन्य सुविधा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने खाद्य एवं सुरक्षा विभाग को खाद्य पदाथों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डोंगरगढ़ मेला स्थल के आसपास साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सेवा पंडालों में पदयात्रियों के लिए दवाई, पट्टी, ओआरएस, ग्लूकोस घोल एवं अन्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने डोंगरगढ़ जाने वाले मार्ग में पदयात्रियों को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग को सड़क मरम्मत करने एवं दुर्घटनाजन्य स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि पदयात्री मार्ग में आने वाले विभिन्न ग्राम पंचायतों के माध्यम से सहयोग लेते हुए सेवा पंडालों में व्यवस्था बनाएं तथा वहां प्रकाश, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। कलेक्टर ने रेलवे विभाग के अधिकारी को अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने तथा दर्शनार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों, ट्रस्ट के सदस्यों, सेवा पंडाल के संचालकों तथा अन्य सभी को समन्वय एवं सहयोग से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने रोपवे के लिए फिटनेश सर्टिफिकेट एवं मेले की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कहा कि माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में मेला स्थल एवं मंदिर में पार्किंग की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने एम्बुलेंस, सेवा पंडाल के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दर्शनार्थियों की संख्या के आधार पर भीड़ की स्थिति नहीं बने, इसे ध्यान में रखते हुए रोपवे टिकट का वितरण करें। आवागमन एवं यातायात की व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने बताया कि माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में 22 सितम्बर से 1 नवम्बर 2025 तक आयोजित क्वांर नवरात्रि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। बैठक में वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंरगगढ़ एम भार्गव, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के उपाध्यक्ष अनील गट्टानी, ट्रस्टी महेन्द्र भाई पटेल, योगश अग्रवाल, गौतम चोपड़ा, सुनील मुंदडा, नगर पालिक परिषद डोंगरगढ़ के अध्यक्ष रमन डोंगरे, सेवा पंडाल संचालक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026

    हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस

    June 16, 2026

    यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम

    June 16, 2026

    जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त

    June 16, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.