राजनांदगांव। गणेश विसर्जन एवं झांकी के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिखली पुलिस ने स्टेशनपारा रेल्वे ओवर ब्रिज के पास चाकू लहराकर राहगीरों को धमकाने वाले बदमाश को दबोच लिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार स्टील का चाकू जब्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत 01 सितंबर 2025 को सूचना मिली कि स्टेशनपारा वार्ड नंबर 12 के पास एक व्यक्ति चाकू लहरा कर लोगों को डराने-धमकाने में लगा है। तत्परता दिखाते हुए थाना चिखली पुलिस ने आरोपी जीशांन उर्फ जानू पटेल (20), पुत्र तरूण पटेल, निवासी-स्टेशनपारा को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से एक धारदार स्टील का चाकू बरामद किया गया है। उसके विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही आरोपी के विरुद्ध पूर्व में हत्या, मारपीट, छेड़छाड़ एवं आर्म्स एक्ट के मामले भी दर्ज हैं। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
थाना चिखली पुलिस के निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव, मप्रआर वंदना पटले, आरक्षक सुनील बैरागी, मिर्जा असलम बेग, मनोज जैन, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा एवं चौकी चिखली के स्टाफ ने इस कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ताज़ा ख़बर :
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
