Close Menu
    What's Hot

    सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच

    May 1, 2026

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय

    May 1, 2026

    घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
    • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
    • घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
    • राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
    • थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
    • आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
    • मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
    • छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » छत्तीसगढ़ी स्वाद का लुत्फ उठाने उमड़ा जनसैलाब, रजत महोत्सव पर चौपाटी में भव्य व्यंजन तिहार का आयोजन
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ी स्वाद का लुत्फ उठाने उमड़ा जनसैलाब, रजत महोत्सव पर चौपाटी में भव्य व्यंजन तिहार का आयोजन

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailAugust 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के तहत नगर निगम द्वारा शनिवार को चौपाटी परिसर में छत्तीसगढ़ी व्यंजन तिहार का भव्य आयोजन किया गया। पारंपरिक व्यंजनों से सजे स्टालों का शुभारंभ महापौर मधुसूदन यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती करूणा यादव, जिला पंचायत की सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह वर्मा, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, पूर्व महापौर अजीत जैन समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ स्टालों का अवलोकन कर व्यंजनों का स्वाद भी लिया।

    इस आयोजन में संस्कारधानी की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार चिला, फरा, चौसेला, ठेठरी, खुरमी जैसे पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों ने लोगों को खूब लुभाया। स्टालों पर जुटी भीड़ ने न सिर्फ इन व्यंजनों का स्वाद लिया बल्कि स्थानीय स्वाद की तारीफ भी की।

    महापौर यादव ने कहा, “छत्तीसगढ़ राज्य 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। रजत जयंती वर्ष में सरकार की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ की परंपराओं, खानपान और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। महिला समूहों ने जिस तरह से पारंपरिक व्यंजनों को प्रस्तुत किया है, वह सराहनीय है।”

    कार्यक्रम में सी-मार्ट द्वारा रागी, मिलेट और अन्य स्थानीय उत्पादों से सजे स्टॉल भी लगाए गए, जिनका नागरिकों ने भरपूर आनंद लिया।

    निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार रजत जयंती वर्ष में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत यह आयोजन महापौर श्री यादव की अध्यक्षता में किया गया है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों का आभार जताते हुए बताया कि आगे और भी आयोजन किए जाएंगे।

    इस अवसर पर एसडीएम खेमलाल वर्मा, महापौर परिषद सदस्य राजा माखीजा, डीलेश्वर साहू, वर्षा सिन्हा, पार्षद शिव वर्मा, मणीभास्कर गुप्ता, खेमीन यादव, कमलेश बंधे, मनोहर यादव, अपूर्वा समीर श्रीवास्तव, सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

    नगर निगम के यू.के. रामटेके, दीपक खांडे, गरिमा वर्मा, मुनेन्द्र साठिया, तिलक राज ध्रुव, आयुषी सिंह, रोमाली शेडे, राजेश मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव, दिलीप गिरी, चिराग मेश्राम, मोनिका वारडे सहित पूरी नगर निगम टीम की आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका रही।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला समूहों की सदस्याएं और नागरिकगण शामिल हुए। पूरा चौपाटी परिसर छत्तीसगढ़ी महक और सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच

    May 1, 2026

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय

    May 1, 2026

    घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप

    May 1, 2026

    राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी

    May 1, 2026

    थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में

    May 1, 2026

    आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया

    May 1, 2026
    Top Posts

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202618 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202615 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20265 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20265 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.