राजनांदगांव। राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग पर आवारा, घुमंतु पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटना से सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 53 के तेन्दूनाला, पेण्ड्री से भानपुरी, टेड़ेसरा से सोमनी सहित राजनांदगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र में घुमंतु पशुओं में रेडियम बेल्ट लगाया गया। विशेष अभियान में जिले के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा एवं घुमंतु मवेशियों में रेडियम बेल्ट, रेडियम पेंट, रेडियम टेप लगाया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले के सभी पशु पालकों से खुले एवं सड़क पर अपने मवेशियों को नहीं छोड़ने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि मवेशी सड़क में मिलने पर संबंधित पशुपालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
