Close Menu
    What's Hot

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    • टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
    • हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    • यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    • जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
    • खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
    • विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » नागपुर से पकड़ा गया साइबर ठग, फर्जी ईडी अफसर बनकर महिला से ठगे 25 लाख
    छत्तीसगढ़

    नागपुर से पकड़ा गया साइबर ठग, फर्जी ईडी अफसर बनकर महिला से ठगे 25 लाख

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailAugust 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। राजनांदगांव साइबर सेल और बसंतपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी साइबर ठगी का खुलासा करते हुए महाराष्ट्र के नागपुर से एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कंबोडिया और दुबई में संचालित साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर्स को फर्जी तरीके से एक्टिवेट की गई मोबाइल सिम कार्ड्स की सप्लाई करता था। इन सीमों का उपयोग डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों से ठगी करने के लिए किया जा रहा था।

    व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर खुद को बताया ईडी अफसर

    01 अगस्त से 12 अगस्त 2025 के बीच आरोपियों ने एक महिला को व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताया। महिला को यह कहकर डराया गया कि उसके बैंक खाते का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में हुआ है और उसे डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है। वीडियो कॉल के दौरान आरोपियों ने फर्जी ईडी डायरेक्टर और जज बनकर दबाव बनाया।

    लगातार कॉल पर रखने का दबाव, फिर 25 लाख की ठगी

    पीड़िता को कहा गया कि गिरफ्तारी से बचना है तो उसे कॉल पर लगातार बने रहना होगा और 25 लाख रुपये ट्रांसफर करने होंगे। डर के मारे महिला ने यूनियन बैंक खाते से एचडीएफसी बैंक खाते में 25 लाख रुपये जमा कर दिए। बाद में उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने बसंतपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

    आरोपी के तार नागपुर से जुड़े

    जांच में सामने आया कि नागपुर निवासी गुणवंत रामराव मते (उम्र 34 वर्ष) इस अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड रैकेट में शामिल था। वह गुनू मोबाइल नाम से दुकान चलाता था और एयरटेल कंपनी का पीओएस एजेंट बनकर लोगों के आधार कार्ड और फोटो इकट्ठा करता था। फ्री रिचार्ज और सिम पोर्ट कराने के नाम पर उसने फर्जी सिम एक्टिव कर अपने पास रख लीं। बाद में इन्हें साइबर क्राइम में इस्तेमाल करने के लिए 1500 रुपए प्रति सिम में कॉल सेंटर्स को बेच देता था।

    कबूल किया अपराध, भेजा गया जेल

    आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने जनवरी 2025 से इस काम की शुरुआत की थी। उसके द्वारा बेची गई सिम का उपयोग कंबोडिया और दुबई स्थित कॉल सेंटर्स में किया जा रहा था। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 363/25 के तहत धारा 318(4), 319(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धारा 66(सी), 66(डी) के तहत मामला दर्ज कर उसे 28 अगस्त को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    पुलिस ने बनाई थी विशेष टीम

    पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार व बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नागपुर जाकर छानबीन की गई और आरोपी को धरदबोचा गया।

    पुलिस की अपील:

    किसी अज्ञात कॉल या व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर किसी व्यक्ति द्वारा खुद को सरकारी अधिकारी बताने पर भरोसा न करें।

    डिजिटल अरेस्ट या मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर कोई भी मांग हो तो सतर्क रहें।

    किसी के कहने पर बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर न करें।

    ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026

    हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस

    June 16, 2026

    यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम

    June 16, 2026

    जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त

    June 16, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.