Close Menu
    What's Hot

    राजनांदगांव में शिक्षा का नया कीर्तिमान, कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    April 29, 2026

    उर्स ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी ने थपथपाई पीठ

    April 29, 2026

    डीजे पर डांस के दौरान विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • राजनांदगांव में शिक्षा का नया कीर्तिमान, कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
    • उर्स ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी ने थपथपाई पीठ
    • डीजे पर डांस के दौरान विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
    • प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ वाहन चालक का सपना, दिग्विजय साहू ने पाया अपना घर
    • लू से बचाव के लिए महापौर की अपील, सावधानी बरतने की सलाह
    • निगम आयुक्त ने वार्डों का किया आकस्मिक निरीक्षण, पानी-सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
    • “सही दवा-शुद्ध आहार” थीम पर 15 दिवसीय सघन जांच अभियान शुरू
    • सड़क दुर्घटना के घायलों के लिए संजीवनी बनी ‘पीएम-राहत’ योजना, मिल रहा 1.50 लाख तक का मुफ्त इलाज
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » खूब पढ़ो आगे बढ़ो, जिले का नाम रोशन करो : तुलिका प्रजापति
    छत्तीसगढ़

    खूब पढ़ो आगे बढ़ो, जिले का नाम रोशन करो : तुलिका प्रजापति

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailAugust 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्टर कक्ष में जिले के नीट उत्तीर्ण मेधावी छात्र–छात्राओ को बधाई देते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिसमें विकासखंड मोहला के ग्रामीण अंचल के ग्राम रेंगाकठेरा निवासी सीमा गांवरे, ग्राम चिलमटोला के चंद्रशेखर पिस्दा, ग्राम साल्हेटोला के साक्षी देशमुख एवं ग्राम कनेरी की रितु राणा शामिल थी। जिनका चयन नीट परीक्षा के माध्यम से एमबीबीएस कोर्स के लिए चयन हुआ है। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति नें बच्चों को जिले को गौरवांवित करने एवं आगे की पढ़ाई पूरी मेहनत से करने के लिए प्रोत्साहित किया।
    कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा एवं नीट की तैयारियों को लेकर जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि आपकी मेहनत के फलस्वरूप यह सफलता मिली है। मेडिकल के लिए आगे और अच्छे से मेहनत करना होगा। खूब पढ़ो आगे बढ़ो और जिले का नाम रोशन करों। आपकी यह सफलता अन्य बच्चो के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेगी। भविष्य में कई भटकाव की स्थिति निर्मित होगी लेकिन आपको पढ़ाई के प्रति दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ना होगा। आपको अपने पालकों के उम्मीदों पर खरा उतरना होगा, आपके पालक चाहते है आप एक बेहतर भविष्य बनाए। उन्होंने बच्चों से कहा आप भविष्य में कही भी कार्य करें लेकिन अपनी जड़ों को न भूले और उस क्षेत्र के लिए कार्य करें।
    उल्लेखनीय है कि सभी विद्यार्थी विकासखंड मोहला में कक्षा आठवीं तक पढ़ाई करके प्रयास आवासीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय में चयनित होकर बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण किये तथा कड़ी मेहनत से राष्ट्रीय पात्रता तथा प्रवेश परीक्षा (नीट) उत्तीर्ण कर एमबीबीएस कोर्स के लिए चयनित हुए हैं। इस अवसर पर बच्चों के पालक, जिला शिक्षा अधिकारी श्री फत्तेराम कोसरिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री राजेंद्र कुमार देवांगन, संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री नूतन सिंह साहू उपस्थित रहे।
    कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कहा कि जिला प्रशासन हरसंभव मदद एवं मार्गदर्शन करते रहेगा। उन्होंने डीईओ को निर्देशित किया कि जिले के मेधावी छात्र–छात्राएं जो जिले के बाहर पढ़ रहे है। उनका नियमित अंतराल में जानकारी लेते रहे, साथ ही चयनित छात्र–छात्राओ को विभिन्न योजना अंतर्गत दिए जा रहे स्कॉलरशिप की जानकारी के साथ आवेदन करने हेतु मार्गदर्शन करें, ताकि बच्चों को पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    राजनांदगांव में शिक्षा का नया कीर्तिमान, कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    April 29, 2026

    उर्स ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी ने थपथपाई पीठ

    April 29, 2026

    डीजे पर डांस के दौरान विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    April 29, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ वाहन चालक का सपना, दिग्विजय साहू ने पाया अपना घर

    April 29, 2026

    लू से बचाव के लिए महापौर की अपील, सावधानी बरतने की सलाह

    April 29, 2026

    निगम आयुक्त ने वार्डों का किया आकस्मिक निरीक्षण, पानी-सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

    April 29, 2026
    Top Posts

    निगम बजट केवल कागजी घोषणाओं और अधूरे वादों का ढेर : अभिमन्यु उदय मिश्रा

    April 23, 20269 Views

    कमला कॉलेज में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का शानदार समापन

    April 24, 20267 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20264 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.