Close Menu
    What's Hot

    खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा

    March 17, 2026

    एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन

    March 17, 2026

    पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा
    • एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन
    • पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज
    • डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी
    • चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं
    • कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित
    • कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    • कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए कड़े निर्देश, नवरात्रि तैयारियों को किया फोकस
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » मुख्यमंत्री साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश हेतु किया आमंत्रित
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश हेतु किया आमंत्रित

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailAugust 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन और निवेशकों के समक्ष छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी प्रो-एक्टिव एवं विकासोन्मुख औद्योगिक नीति 2024–30, प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों और प्रशिक्षित जनशक्ति के बल पर वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कोरियाई ब्रांड हर भारतीय घर का हिस्सा हैं। एलजी, सैमसंग, हुंडई जैसी कंपनियां गांव-गांव तक पहुंच चुकी हैं। छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में जल, ऊर्जा, लौह अयस्क व स्टील और बेहतरीन कनेक्टिविटी उपलब्ध है। ये संसाधन दक्षिण कोरियाई निवेशकों के लिए अवसरों के नए द्वार खोलते हैं।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने निवेशकों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार सिंगल-विंडो क्लीयरेंस, व्यवसाय सुगमता और उद्योग-अनुकूल नीतियों के माध्यम से प्रत्येक निवेशक को हर स्तर पर सहयोग प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज खनिज, ऊर्जा, इस्पात, खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और आईटी-स्टार्टअप्स जैसे क्षेत्रों में वैश्विक निवेश का स्वागत कर रहा है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी रेखांकित किया कि छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल केवल औद्योगिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को रोजगार, महिलाओं को स्वावलंबन और किसानों को उपज का बेहतर मूल्य दिलाने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक निवेश के साथ-साथ सामाजिक सशक्तिकरण भी हमारी प्राथमिकता है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने भारत के राजदूत श्री अमित कुमार से भारतीय दूतावास, सियोल में मुलाक़ात कर छत्तीसगढ़ में निवेश संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने स्टील और खनिज से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स व फूड प्रोसेसिंग तक, मजबूत द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने दक्षिण कोरिया और छत्तीसगढ़ के बीच सांस्कृतिक एवं कारोबारी रिश्तों को रेखांकित करते हुए कहा कि इन साझेदारियों से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, अनुसंधान एवं नवाचार और उच्च मूल्य रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ेंगे। उन्होंने कोरियाई निवेशकों से आग्रह किया कि वे छत्तीसगढ़ को अपने नए औद्योगिक निवेश स्थल के रूप में चुनें और साझा समृद्धि की इस यात्रा का हिस्सा बनें।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं निवेश संवर्धन एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा

    March 17, 2026

    एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन

    March 17, 2026

    पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज

    March 17, 2026

    डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी

    March 17, 2026

    चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं

    March 17, 2026

    कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित

    March 17, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    मूल्यांकन शिविर में निःशुल्क सहायक उपकरण के लिए 150 से अधिक दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन

    March 12, 20264 Views

    जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा-1 में अभिभावक-शिक्षक बैठक, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

    March 10, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.