राजनांदगांव। लालबाग थाना पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नौ मवेशी और एक पिकअप वाहन (क्रमांक एमएच 49-बीजेड 1691) जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 8165 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के निर्देशन तथा निरीक्षक राजेश साहू के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम मरेठा नवागांव में दबिश दी। यहां कीर्तन साहू के मकान के पास पिकअप वाहन खड़ा मिला, जिसमें मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था और उन्हें महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाने की फिराक थी।
पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद साकिब (35 वर्ष), निवासी काम नगर वार्ड नंबर-8, नारी रोड थाना कपिल नगर, नागपुर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी वैध दस्तावेज, बिक्री-नामे और परिवहन अनुज्ञा पत्र प्रस्तुत करने में नाकाम रहा।
थाना लालबाग पुलिस ने आरोपी के खिलापवऊ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (1) (ट) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश कियाए जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
वहीं, मामले में शामिल दो अन्य आरोपी मोहम्मद वसीम निवासी डोबी नगर मोनीनपुरा, नागपुर और कीर्तन साहू निवासी मरेठा नवागांव मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
पूरे अभियान में निरीक्षक राजेश साहू, सउनि अश्विनी यदु, सउनि ईश्वर यादव, आरक्षक राजकुमार बंजारा, कमल किशोर यादव और भवानी विश्वकर्मा की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
