राजनांदगांव। डोंगरगांव थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी से धारदार लोहे का चाकू भी जब्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी दिलीप सिसोदिया के निर्देश पर थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा लगातार असामाजिक तत्वों, चाकूबाजों और संदिग्धों पर कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आसरा निवासी मुकेश कुमार चंद्रवंशी (19) को बाजार चौक से पकड़ा। वह अपने पास रखे धारदार चाकू से लोगों को डराते हुए घूम रहा था, जिससे ग्राम में अशांति का माहौल बन गया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
