Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
    • प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
    • सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
    • डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
    • मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
    • जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
    • बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
    • हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना और पद्मावत महिला कल्याण समिति ने किया ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा माहौल
    छत्तीसगढ़

    अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना और पद्मावत महिला कल्याण समिति ने किया ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा माहौल

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailAugust 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शहर के सांस्कृतिक क्षितिज पर एक नया रंग चढ़ा, जब अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना और पद्मावत महिला कल्याण समिति, राजनांदगांव ने मिलकर हरितालिका तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया। यह तीज मिलन समारोह उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक वैभव का अनुपम संगम बन गया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं, मधुर संगीत की स्वर लहरियों और नृत्य की थिरकन ने समारोह को यादगार बना दिया।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर हेमा देशमुख, समाजसेवी श्रीमती करुणा यादव और डॉ. मधु भदौरिया (पूर्व अध्यक्ष) की गरिमामय उपस्थिति ने इस उत्सव को और भी खास बना दिया।
    तीज पर्व पर आयोजित समारोह की शुरुआत डोंगरगढ़ की प्रतिभाशाली आराध्या सिंह द्वारा प्रस्तुत मधुर गणेश वंदना से हुई, जिसने माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। इसके बाद मंच पर एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां शुरू हुईं। परिधि, प्रियांशी, आराध्या, अलका और लालसा सिंह ने अपने मनमोहक नृत्य और भजनों से दर्शकों का दिल जीत लिया। राजपूत समाज की महिलाओं ने गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिखाया।
    महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण रहा तीज सुंदरी प्रतियोगिता, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और श्रृंगार में सजी महिलाओं ने अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास का जलवा बिखेरा। इस प्रतियोगिता में स्वाति चौहान, वंदना ठाकुर और चांदनी सिंह ने शीर्ष स्थान हासिल किए और उन्हें भव्य सम्मान से नवाजा गया। दर्शकों की तालियों ने विजेताओं का उत्साह दोगुना कर दिया।
    कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथियों और प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हंसी-ठहाकों और उत्साह के बीच यह खेल सभी के लिए आनंद का केंद्र बना। गीत-संगीत की महफिल और खेलों ने माहौल को और भी जीवंत कर दिया।
    कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महिला महासभा वीरांगना की नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सुषमा सिंह का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। अतिथियों और वीरांगना टीम ने उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन की नई ऊंचाइयों की कामना की। इसके साथ ही, संगठन की रीढ़ माने जाने वाले वरिष्ठ सदस्यों को भी मंच से सम्मानित किया गया, जिनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से यह संगठन लगातार प्रगति की राह पर अग्रसर है।
    डॉ. मधु भदौरिया ने अपनी हमेशा की तरह दिलकश प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति ने न केवल सांस्कृतिक मंच को समृद्ध किया, बल्कि उपस्थित सभी महिलाओं में आत्मविश्वास और प्रेरणा का संचार किया। डॉक्टर भदौरिया पेशे से डॉक्टर हैं, लेकिन राजपूत समाज के विभिन्न आयोजनों के लिए वह विशेष रूप से समाज की गतिविधियों में हिस्सा लेती आ रही है।
    आयोजन में डोंगरगढ़ से शीला सिंह, सुलभा सिंह, आराध्या सिंह, रॉयल राजपूत से नीलम सिंह, दीपमाला सिंह, सुनीता सिंह, केंद्रीय उपसमिति 1282 से छाया ठाकुर, माधुरी ठाकुर और अन्य अतिथियों जैसे साधना तिवारी, रचना, मोना गोसाई और मीना यादव, अध्यक्ष सुषमा सिंह, अर्चना सिंह परिहार, कनकलता सिंह, अनामिका गौतम, सुधा पवार, रेखा सिंह, रीना सिंह, रवि चौहान, शशि भदौरिया, संजू सिंह, नीमा राजावत, स्वाति चौहान, प्रभा राजपूत, ममता राठौर, डिम्पल भदौरिया, रश्मि भारद्वाज, निशा सेंगर, चांदनी सिंह, लालसा सिंह, अलका सिंह, नेहा सिंह, पुष्पलता सिंह, लीलावती सिंह, सपना, किरण सिंह, डॉ. सूर्या सिंह, सोम्या राठौर, वंदना सिंह, प्रिया सिंह, प्रियंका सिंह और उनकी पूरी बटालियन टीम का अहम योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026

    डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित

    May 2, 2026

    मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार

    May 2, 2026

    जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई

    May 2, 2026
    Top Posts

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202623 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202615 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20265 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.