राजनांदगांव। शहर में शांति भंग करने वालों पर बसंतपुर पुलिस ने कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। नंदई कुंआ चौक क्षेत्र में तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजा रहे निकेश कौशिक (29 वर्ष) निवासी सतनामीपारा से पुलिस ने साउंड सिस्टम जब्त किया और धारा 15, 16 के तहत मामला दर्ज कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया।
इसी तरह अलग-अलग मोहल्लों में हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने दीपेन्द्र गोंड (26 वर्ष) निवासी बंगाली चाल, भूषण उइके (28 वर्ष) निवासी नंदई और किशन विश्वकर्मा उर्फ लल्लू (19 वर्ष) निवासी डबरीपारा को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक नरेश सार्वा, सहायक उपनिरीक्षक गोवर्धन देशमुख, आरक्षक राजेश्वर बंदेश्वर और रूपेन्द्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
