राजनांदगांव। ब्राह्मणपारा वार्ड में मृत नंदी के शव को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटे जाने का वीडियो वायरल होते ही शहरभर में आक्रोश फैल गया। घटना पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
नगर निगम के कर्मी मृत नंदी को उठाने पहुंचे थे, इस दौरान लापरवाहीपूर्वक शव को ट्रैक्टर से बांधकर सड़क पर घसीटा गया। वीडियो सामने आते ही बजरंग दल और विहिप के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई।
इसी बीच ग्राम लिटिया के गौठान से भी गंभीर लापरवाही सामने आई। आरोप है कि पंचायत द्वारा समस्त गौवंशों को बिना किसी व्यवस्था के गौठान में डाल दिया गया। भोजन-पानी की कमी से आधा दर्जन से अधिक गौवंशों की मौत हो गई, जिनके शव क्षत-विक्षत हालत में पड़े मिले।
बजरंग दल ने कहा कि गाय राजनीति का नहीं, आस्था का विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि गौवंश का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
इन विषयों को लेकर बजरंग दल विभाग सहसंयोजक सुनील सेन, विहिप जिला मंत्री त्रिगुण सदानी, जिला संयोजक राहुल मिश्रा, सेवा प्रमुख राजू तंवर, जिला विद्यार्थी प्रमुख गगन साहू, जिला सहसंयोजक अंशुल कसार, गौरक्षा प्रमुख प्रिंस हाथीबेड, विहिप गौ रक्षा प्रमुख विकास जागिड़ सहित नगर संयोजक मोहित यादव, अभिषेक शर्मा, दीप यदुवंशी, गौरव शर्मा, राहुल ताम्रकार, प्रतीक गडलवाल, सतरंग ताम्रकार, वेदांश शर्मा, बोनी देवांगन, दीपक सिन्हा, विवेक ताम्रकार, यश सोनी, आशीष सोनी, सत्यम जायसवाल, सागर यादव, प्रणय मुल्लेवर, किस्सू सोनी आदि बड़ी संख्या में बजरंगी उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
