राजनांदगांव। हॉकी नर्सरी राजनांदगांव के अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ मैदान पर आयोजित स्व. सुरजीत कौर स्मृति मानसून हॉकी लीग में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव, कैग रायपुर, मेजबान राजनांदगांव और खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
मैच की शुरुआत से पहले सहायक खेल अधिकारी ए. एक्का, छत्तीसगढ़ हॉकी अध्यक्ष फिरोज अंसारी, कोषाध्यक्ष आशा थॉमस व नीलचंद जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
पहले मुकाबले में खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव ने डीएचए रायपुर को 9-1 से हराकर आसान जीत हासिल की। राजनांदगांव की ओर से रेहान और आदर्श राज सिंह ने दो-दो गोल किए, जबकि शकील अहमद, यजत कौशिक, अभिषेक यादव और पियूष साहू ने एक-एक गोल दागा। रायपुर की ओर से सूरज तिवारी ने एकमात्र गोल किया।
दूसरे मैच में कैग रायपुर ने सीनियर मॉर्निंग ग्रुप राजनांदगांव को 12-2 से मात दी। कैग के बोपन्ना सीएस ने चार गोल दागे। आरोन सरोज, तिराज और विजय कुमार ने दो-दो, जबकि वेंकटेश और यशवंत तेलुगु ने एक-एक गोल किया। सीनियर मॉर्निंग की ओर से गुमान साहू और गुणवंत पटेल ने गोल किए।
तीसरे मुकाबले में मेजबान राजनांदगांव ने स्पोर्ट्स अकादमी रायपुर को 6-1 से हराया। राजनांदगांव की ओर से लव यादव, जीवन होरो (दो गोल) कारण साहू और खुशाल यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से विष्णु यादव ने एकमात्र गोल किया।
चौथा और रोमांचक मुकाबला खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर और वन टीम के बीच खेला गया। बारिश के बीच खेले गए इस मैच में दोनों टीमों ने मध्यांतर तक 5-5 की बराबरी बनाई। इसके बाद बिलासपुर के खिलाड़ियों ने जोरदार वापसी करते हुए 9-5 से मैच जीत लिया। रोबिट एक्का, सोनू निषाद, ओम यादव और अश्विन कुजूर ने निर्णायक गोल किए।
आज के मैचों में निर्णायक की भूमिका किशोर धीवर, इंदरपाल सिंह, शकील अहमद, दिलीप रावत, कृष्णा यादव, सुखदेव निर्मलकर, खेमराज सिन्हा और अनीस अहमद ने निभाई।
इस अवसर पर जिला हॉकी संघ सचिव शिवनारायण धकेता, वरिष्ठ हॉकी कोच भूषण साव, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मृणाल चौबे, पार्षद छोटे लाल रामटेके सहित प्रिंस भाटिया, शिवा चौबे, गुणवंत पटेल, महेंद्र सिंह ठाकुर, भागवत यादव, अशोक देवांगन, अजय झा, योगेश द्विवेदी, आशीष सिन्हा व आदर्श यादव उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
