राजनांदगांव। पुलिस ने नौकरी और मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने का झांसा देकर 70 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान उत्तम गौतम टंडन (45 वर्ष), निवासी सिंधी कॉलोनी, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने एक प्रार्थी से उसके पुत्र को डिप्टी कलेक्टर और नायब तहसीलदार बनाने के नाम पर 35 लाख रुपये लिए। वहीं, दूसरे पीड़ित से एक बच्चे को कृषि विस्तार अधिकारी और दूसरे को एम्स रायपुर में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का झांसा देकर 35 लाख रुपये और लिए। इस तरह कुल 70 लाख रुपये की ठगी की गई।
आरोपी ने पीड़ितों को विश्वास दिलाने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र व्हाट्सएप पर भेजे, जिसकी जांच में दस्तावेज नकली पाए गए। इस पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 330/2025 धारा 420, 467, 468, 471 भादंवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देश पर आरोपी की तलाश तेज की गई। आरोपी अपने पैतृक गांव सांगिनकछार में छिपा मिला, जहां से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए अन्य लोगों की संलिप्तता का भी खुलासा किया।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक देवादास भारती, आरक्षक कुश बघेल, आशीष मानिकपुरी, मुंजलाल ठाकुर, मोहसिन खान और अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
